फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBA पास युवक ने तय होने के 6 महीने बाद रिश्ता ठुकराया, वजह बड़ी अजीब सी

Sun, 26 Mar 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी ने तय होने के 6 महीने बाद ही रिश्ता ठुकरा दिया। इसके पीछे उसने बड़ी अजीब सी वजह बताई, जिसे जानकर सभी हैरान रह गए। घटना हरियाणा के पानीपत की है। युवक का कहना है कि युवती मॉर्डन नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए वह उसके साथ शादी नहीं करना चाहता। मामला पंचायत तक पहुंचा तो रिश्ता तोड़ने की वजह जानकर सभी हैरान रह गए। युवती का पिता तो रो पड़ा। यह देखते हुए पंचायत ने युवक पर 1.51 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

जुर्माने की यह राशि गौशाला को दान दी गई है। वहीं युवक के परिवार ने माफी भी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों ने रस्मों में एक-दूसरे को दिए गए जेवर और अन्य समान भी वापस कर दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीटैट पास थी लड़की

निकाह
मिली जानकारी के अनुसार, कै​थल के एक गांव की रहने वाली सेंट्रल टीचर इलिजबिलिटी टेस्ट (सीटैट) पास युवती का रिश्ता गांव बपौली निवासी युवक के साथ तय हुआ था। रिश्ता तय करने के दौरान की जाने वाली रस्में भी शाही अंदाज में की गईं।

लड़का-लड़की ने आपस में बातचीत करके एक-दूसरे के विचारों को भी जाना, लेकिन अब लड़के ने लड़की के मॉडर्न न होने की बात कहकर रिश्ता करने से इनकार कर दिया। वीरवार को लड़की पक्ष के लोग युवक के गांव पहुंचे।

पंचायत बुलाई गई, जिसमें युवक के परिवार की गलती पता चली। बेटी का रिश्ता टूटने से परेशान पिता पंचायत में कई बार रो पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें