फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक एक ऐसी चीज लेकर थाने पहुंच गया, देखकर पुलिसवालों के होश उड़ गए

Tue, 03 Apr 2018 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
थाने पहुंचा युवक
विज्ञापन
एक युवक ऐसी चीज लेकर थाने में पहुंच गया, देखकर पुलिसवालों के होश उड़ गए। उसके बाद जो हुआ, वह भी हैरान करने वाला था। मामला हरियाणा के सिरसा का है। जिस प्रेमी जोडे़ की तलाश पांच माह तक पुलिस नहीं कर सकी वो प्रेमी जोड़ा खुद ही शनिवार को पुलिस थाने पहुंच गया। फर्क बस इतना था कि प्रेमी की बाहों में प्रेमिका का शव था। प्रेमिका का शव लेकर पुलिस थाने आए प्रेमी को पुलिस ने दबोच लिया और युवती के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी।
विज्ञापन


शुरू में पुलिस को ऐसा लगा कि युवती की हत्या करने के बाद युवक उसका शव लेकर आया है, लेकिन बाद में स्थिति साफ हो गई कि युवती की बीमारी के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हुई है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि युवक की लापरवाही ही युवती की मौत का करण बनी। नौ नवंबर 2017 को ऐलनाबाद खंड के गांव कोटली से एक दलित युवती को राजस्थान के रायसिंह नगर के निवासी जोगिंद्र सिंह घर से भगाकर ले गया था।

15 नवंबर 2017 को ऐलनाबाद थाना पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर जोगिंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा पाई थी। पिछले पांच माह से प्रेमी जोड़ा पंजाब में ही पुलिस से बचते हुए एक शहर से दूसरे शहर में रहता रहा। करीब एक माह पहले अचानक युवती की तबीयत खराब हो गई। जोगिंद्र ने उसे उपचार के लिए बठिंडा स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया दिया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उसकी हालत लगातार खराब होते देख उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। जोगिंद्र सिंह प्रेमिका शव लेकर शनिवार शाम को ऐलनाबाद थाने में पहुंचा। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से युवती के परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने जोगिंद्र को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

इलाज के दस्तावेज पुलिस को सौंपे

काम का तनाव
जोगिंद्र ने पुलिस को बताया कि बीमारी के कारण युवती की मौत हुई है। उसने युवती की सिटी स्कैन रिपोर्ट, बठिंडा अस्पताल व चंडीगढ़ पीजीआई की मेडिकल रिपोर्ट से संबंधित सारे दस्तावेज पुलिस को सौंपे। मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया है कि युवती के दिमाग की एक नस ब्लॉक हो गई थी। पुलिस ने सारी रिपोर्ट को अपने कब्जे में ली।

युवक ने बरती लापरवाही
मृतका के परिजनों का कहना है कि युवक ने सही समय पर युवती का उपचार नहीं करवाया। अगर युवक उसे लेकर वापस आ जाता तो परिवार वाले उसका अच्छी तरह से उपचार करवाते। युवक की लापरवाही युवती की मौत का कारण बनी। युवक ने पांच महीने तक युवती को अपने कब्जे में रखा और उसे घर आने नहीं दिया।

मृतका का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से करवाया गया है। पिता कुलवंत सिंह के बयान पर आरोपी जोगिंद्र सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही ऐलनाबाद थाने में युवती को बहलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज था। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
- राजकुमार, थाना प्रभारी ऐलनाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें