फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बॉक्सर अमित पंघाल ने लिखा-इनामी राशि पूरी दी जाए, मेडल जीतने के बाद बनी खेल नीति

Thu, 04 Jul 2019 12:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
अमित पंघाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की इनामी राशि काटने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले बॉक्सर अमित पंघाल ने खेल निदेशक को ई-मेल भेजकर पूरी राशि देने की मांग की है।

विज्ञापन


पंघाल का कहना है कि जिस खेल नीति का हवाला देकर सरकार इनाम राशि काट रही है, वह नीति मेरे मेडल जीतने के बाद लागू हुई है। ऐसे में सरकार को पूरी राशि देनी चाहिए। 

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल ने मंगलवार को भूपिंदर सिंह, निदेशक खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग को भेजी ई-मेल में लिखा है कि सरकार की खेल नीति के अनुसार उन्हें तीन करोड़ रुपये बतौर इनाम मिलने थे लेकिन 75 लाख रुपये काटकर 2.25 करोड़ रुपये ही दिए गए हैं। 
विज्ञापन


पंघाल ने लिखा है कि वर्तमान खेल नीति सितंबर 2018 के मध्य में लागू की गई, जबकि मैंने जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में एक सितंबर 2018 को गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में इस पदक पर वर्तमान खेल नीति लागू नहीं होती है। पंघाल ने ई-मेल की सीसी रोहतक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुखबीर सिंह, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के अलावा सांसद धर्मबीर को भी की है। 
विज्ञापन


जुबानी कुछ याद नहीं है। रिकॉर्ड देखने पर ही पता चलेगा। बहुत सारे केस होते हैं।  -भूपिंदर सिंह, निदेशक, खेल एवं युवा कार्यक्रम, हरियाणा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें