फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीमतों में आया उछाल, मुश्किल हुई गलनी दाल, गृहणियां बोलीं- सभी दालें 15 से 20 रुपये महंगी

Sat, 19 Sep 2020 12:49 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
महंगी हुई दालें - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आलू, प्याज टमाटर के बढ़ते दाम के बाद अब दालों के दाम में तेजी हो रही हैं। बीते 20 दिनों में ही दालों के दाम में 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। अरहर, मूंग, चना की दाल में काफी तेजी आई है। वहीं सफेद चना और राजमा भी महंगे हुए हैं। इससे घर का बजट एकदम से गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि उत्पादन कम होने से चना की दाल के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है। सेक्टर-15 के दुकानदार कृष्ण कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश में इस बार काफी बारिश हुई है। एक तो पहले ही कोरोना के कारण माल कम आ रहा था। वहीं अब बारिश ने दाल की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। खरीफ की फसल को नुकसान होने से दालों के दाम में अचानक से तेजी आ गई है।

अरहर इस समय 8500 से 9000 रुपये क्विंटल तक पहुंच गई है। वहीं मूंग (साबुत) 8500 से 8800 रुपये क्विंटल, (धुली) 9000 से 9500 रुपये क्विंटल तक पहुंच गई है। इसके अलावा चना दाल व सफेद चने के दाम 6000 से 6500 रुपये क्विंटल और राजमा 9000 से 12,000 रुपये क्विंटल तक पहुंच गए है। दुकानदारों का मानना है कि इस बार खरीफ की फसल में काफी नुकसान हुआ है इसलिए दालें खासकर चना दाल में और उछाल आएगा।
विज्ञापन


डॉक्टर कहते हैं दाल खाओ, अब कैसे चलाएं खर्च
डॉक्टर कहते हैं कि कोरोना से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। खाने में ज्यादा से ज्यादा दाल लें, लेकिन दाम देखकर तो दाल खाने की इच्छा ही नहीं होगी।
- मीनू जैन, गृहिणी, सेक्टर-45

यही हाल रहा तो थाली से गायब हो जाएगी दाल
जिस हिसाब से कोरोना काल में सब्जी व दालों के दाम बढ़े हैं, उस हिसाब से अब थाली से दाल खत्म ही हो जाएगी। इतनी महंगी दाल खाना मध्यम वर्गीय व गरीबों के लिए संभव नहीं।
- कांता जैन, गृहिणी, सेक्टर-22
विज्ञापन

दालों के दाम

चना दाल : वर्तमान दाम : 60 से 65 रुपये किग्रा, 20 दिन पहले : 48 से 50 रुपये किग्रा
सफेद चना : वर्तमान दाम : 65 से 72 रुपये किग्रा, 20 दिन पहले : 55 से 60 रुपये किग्रा

अरहर दाल : वर्तमान दाम : 90 से 95 रुपये किग्रा, 20 दिन पहले : 80 से 85 रुपये किग्रा
मूंग दाल धुली : वर्तमान दाम : 100 से 105 रुपये किग्रा, 20 दिन पहले : 90 से 95 रुपये किग्रा

मूंग दाल साबुत : वर्तमान दाम : 85 से 90 रुपये किग्रा, 20 दिन पहले : 80 से 85 रुपये किग्रा
राजमा : वर्तमान दाम : 102 से 105 रुपये किग्रा, 20 दिन पहले : 80 से 90 रुपये किग्रा तक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें