फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन के रिमांड पर लश्कर के दोनों आतंकी, खुलासा- ऐसे अमृतसर से पठानकोट तक लाए थे हथियार

Fri, 12 Jun 2020 11:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी को ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट में पकड़े लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। पठानकोट पुलिस ने आतंकियों का 10 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था लेकिन कोर्ट ने पांच दिन की अनुमति दी। डीएसपी देहात सुलक्खन सिंह मान ने यह जानकारी दी। वहीं, जांच एजेंसियों की पूछताछ में सामने आया है कि आतंकी आमिर हुसैन वानी और वसीम हुसैन वानी शोपियां से अमृतसर के लिए बुधवार आधी रात को निकले थे। 

विज्ञापन

सुबह 5-5:30 बजे के आसपास उन्होंने पठानकोट पार किया। ट्रक में चेरी समेत अन्य फल थे। अमृतसर में ट्रक को अनलोड किया और वहां से असलाह लिया। बरामद एके-47, हैंड ग्रेनेड और कारतूस ड्राइवर-कंडक्टर केबिन में बॉक्स के नीचे रखे थे। वहीं, आमिर के पास आधार कार्ड था पर वसीम के पास नहीं मिला। शुक्रवार को दोनों आतंकियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जेएमआईसी हेम अमृत माही की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने पांच दिन का रिमांड हासिल किया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर से आए एक जांच एजेंसी के अधिकारियों ने आतंकियों से पूछताछ की। 


यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन


बता दें कि कश्मीर घाटी में हथियारों की खेप पहुंचाने की साजिश को नाकाम करते हुए पठानकोट पुलिस ने गुरुवार को लश्कर के दो आतंकियों आमिर और वसीम को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 10 हैंड ग्रेनेड, एक एके-47, 2 मैगजीन और 60 कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


आतंकियों के लिए गए कोविड-19 सैंपल, शनिवार को आएगी रिपोर्ट 
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाना सदर जाकर आतंकियों के कोविड-19 के सैंपल लिए। हालांकि सूत्रों की मानें तो उनमें कोरोना के लक्षण नजर नहीं आए थे। एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आतंकियों के ही नहीं, हर गिरफ्तार आरोपी के सैंपल लिए जा रहे हैं। आतंकियों के सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को आने की संभावना है।

ट्रक पर लिखा ‘मिलेगा मुकद्दर’ और ‘दंबग’ 
आतंकियों को जिस ट्रक के साथ गिरफ्तार किया गया है वह ट्रक आतंकी आमिर के नाम पर है। ट्रक पर ‘मिलेगा मुकद्दर’ और ‘दंबग’ जैसे स्लोगन लिखे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें