फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करीः सीमा पार से फेंके गए हेरोइन के पैकैट और कारतूस, बीएसएफ ने खंगाला क्षेत्र

Mon, 28 Jan 2019 04:58 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
नशे की तस्करी
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा पर नशे की तस्करी का मामला सामने आया है। बीएसएफ के जवानों ने हेरोइन के छह पैकेट और कारतूस बरामद किए। फिरोजपुर बार्डर रेंज के अंतर्गत पड़ते बीओपी गट्टी हयात के पास से बीएसएफ जवानों ने हेरोइन की खेफ देने पहुंचे पाक तस्करों को खदेड़ दिया। बीओपी पर तैनात 129 बटालियन बीएसएफ के जवानों ने सोमवार सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक छह पैकेट हेरोइन (वजन लगभग तीन किलो), एक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद हुए। घटना रविवार रात 11 बजे हुई। पाक तस्कर हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने के लिए बीओपी गट्टी हयात के हिस्से में सरहद पर पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंकने शुरू किए बीएसएफ जवानों को पाक तस्करों की हरकत का अंदेशा हो गया।

इसके बाद बीएसएफ जवानों ने पाक तस्करों को चेतावनी देते हुए ललकारा। इसे देख पाक तस्कर सतर्क होकर भागने में सफल रहे। सोमवार सुबह बीएसएफ अधिकारियों को सर्च आपरेशन के दौरान छह पैकेट हेरोइन, एक पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद हुए। इसी तरह से कुछ दिन पहले बीओपी बारेके के पास से बीएसएफ ने पांच किलो हेरोइन बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हेरोइन संबंधी काउंटर इंटेलीजेंस ने कांग्रेसी महिला सरपंच के पति कुलबीर सिंह व सेंट्रल जेल में बंद तस्कर अमरीक सिंह पर मामला दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें