फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक साजिश फिर नाकाम: गुरदासपुर में BSF ने ड्रोन खदेड़ा, पैकेट से चार चीनी पिस्टल और आठ मैगजीन मिलीं

Wed, 18 Jan 2023 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

पाकिस्तान की तरफ से हथियार, कारतूस और ड्रग्स के पैकेट लेकर पंजाब (Punjab) में आने वाले ड्रोन की संख्या एकाएक बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से ड्रोन आने की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
4 चीन निर्मित पिस्तौल, 8 मैगजीन और कारतूस बरामद - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भारत में नापाक हरकत को अंजाम देने की साजिश रची जा रही है। वहीं सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान लगातार नाकाम कर रहे हैं। इस कड़ी में जवानों को मंगलवार को देर रात सफलता हाथ लगी और सर्च के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए। हालांकि जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया। इसमें खतरे की आहट यह है कि पाकिस्तानी ड्रोन सीमा पार से ऊंची उड़ान भर भारतीय सीमा में करीब आठ किलोमीटर तक अंदर आ गया। इस दूरी के बीच ड्रोन ने कितने स्थानों पर हथियार गिराए, यह कहा नहीं जा सकता। ड्रोन का सीमा पर तैनात जवानों को चकमा देकर इतने अंदर तक आ जाना बताता है कि एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी का पूरी तरह लागू करना कितना जरूरी है।

विज्ञापन


गौर रहे कि गांव उच्चा थकाला में बीओपी ठाकुरपुर में बीआर अंबेडकर ग्राउंड में विशेष तौर पर घात लगाकर बैठे बीएसएफ के जवानों को देर रात करीब 11 बज कर 50 मिनट पर ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जिसके चलते जवानों ने ड्रोन पर कुल 12 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के बाद ड्रोन के लौटते वक्त जवानों ने जोर से कुछ गिरने की आवाज सुनी। इसके बाद सभी एजेंसियों को तत्काल सूचित करने के बाद वहां तलाशी अभियान छेड़ा गया। इस दौरान कुल चार पिस्तौल, आठ मैगजीन और 47 जिंदा कारतूस मिले।

बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि रिकवरी के दौरान यह जखीरा लकड़ी के बक्से में पैक था। पिस्तौल पर चीनी की नोरिंको कंपनी का चिह्न है। आठ किलोमीटर अंदर ड्रोन आने के बारे में डीआईजी ने कहा कि कई बार ड्रोन बेहद ऊंचाई में उड़ता है, जिसकी आवाज तक सीमा पर तैनात जवानों को सुनाई नहीं देती। इस कारण बीएसएफ पुलिस की मदद से विशेष नाके लगाए जाते हैं, ताकि किसी प्रकार की चूक न हो। 
विज्ञापन


वहीं उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बैठे तस्कर व आतंकी संगठन काफी आधुनिक तकनीक अपना रहे हैं, जिसका तोड़ भारत की ओर से निकाला जा रहा है और सफल परीक्षण किया जा रहा है। टीमों की तरफ से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें