फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: धनतेरस पर बाजार गुलजार, दो साल बाद छाई बहार, ग्राहकों की उमड़ी भीड़ तो दुकानदारों के चेहर पर आई रौनक

Tue, 02 Nov 2021 12:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सेक्टर 20 स्थित विजय स्टोर के मालिक अंकुश जिंदल ने कहा कि इस बार बाजार में उछाल है। धनतेरस पर पिछले वर्ष की तुलना में मार्केट ने 80 प्रतिशत रफ्तार पकड़ी है। पूर्ण रूप से अभी मार्केट में रौनक नहीं है। महंगाई और कोरोना का असर भी है। महंगाई में 40 प्रतिशत का उछाल है। पिछले वर्ष तो माल भी नहीं मंगवाया था। 
विज्ञापन
खरीदारी करने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल बाद धनतेरस पर बाजार गुलजार हो गए हैं। दुकानदारों और शोरूम संचालकों के अनुसार खरीदारी में पिछले साल की अपेक्षा 40 से 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में तो मांग पूरी करना भी एक चुनौती हो गई है। बर्तन बाजार भी इस बार बूम पर है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के बाद जनजीवन एक बार फिर से पटरी पर लौट रहा है। सुनारों के अनुसार लोग सोने में इन्वेस्ट करना बेहतर समझते हैं। वहीं धनतेरस बर्तन बाजार में इस बार अच्छा खासा रुझान मिल रहा है। धनतेरस से एक दिन पहले सोमवार को बाजारों में अच्छी खासी भीड़ रही। दुकानदारों का कहना है कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा सामान महंगा है। बाहर से इस बार माल कम मंगवाया है।

पिछले साल की अपेक्षा बढ़ गई 40 प्रतिशत सेल
सोने के व्यवसाय में वैसे कभी कमी नहीं रही है लेकिन इस बार लोगों का उत्साह दोगुना है। इस धनतेरस को लेकर 40 प्रतिशत तक सेल बढ़ी है। पहली बार हमें लोगों के लिए वेटिंग चेयर लगवानी पड़ी हैं। क्योंकि अंदर काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। ग्राहकों के हिसाब से नए डिजाइन भी काफी हैं। -विकास गर्ग, सराफ, सेक्टर 22

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफर का लाभ उठा रहे ग्राहक

त्योहार हो और लोग इलेक्ट्रानिक सामान न खरीदें, यह संभव ही नहीं है। लगभग दो साल से घर बैठे लोग अभी से खरीदारी में जुट गए हैं। इस बार रेफ्रिजरेटर की मांग काफी है। पिछले साल की अपेक्षा 40 प्रतिशत तक मांग बढ़ गई है। एक्सचेंज ऑफर का भी लोग धड़ल्ले से लाभ उठा रहे हैं।  -पुरुषोत्तम सिंह, इलेक्ट्रानिक सामान के व्यापारी, सेक्टर 35

85 लोगों को आज मुहूर्त पर मिल जाएगी कार
कोरोना काल में लोग अपनी जरूरतें पूरी कर रहे थे। धनतेरस पर 85 लोगों को कार मिल जाएगी। हालांकि मांग काफी ज्यादा थी। सीएनजी गाड़ियों की मांग बढ़ गई है। सेमीकंडक्टर के कारण मांग के अनुसार गाड़ियों की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। - गुरनाम सिंह, जीएम सेल्स, मारुति सुजुकी एरिना

अब दो से तीन जोड़ी कपड़े खरीद रहे हैं 

कोरोना महामारी में लोग सिर्फ अपना बचाव देख रहे थे। अब जनजीवन पटरी पर लौट आया है। दो सालों से घरों में बैठे लोग एक मौके की तलाश में थे। अब जो ग्राहक आ रहे हैं, वह दो से तीन जोड़ी कपड़े खरीद रहे हैं। लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह है। ग्राहकों की भीड़ को देखकर उनके उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है। नरेंद्र सिंह, कपड़ा व्यवसायी, सेक्टर-19

माल कम मंगवाया है लेकिन पहले से ठीक है
डर के कारण माल कम मंगवाया है। मार्केट में पहले की अपेक्षा तेजी है। उम्मीद है कि इस बार अच्छा खासा व्यवसाय होगा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण महंगाई में बढ़ी है। ट्रांसपोर्ट भी काफी महंगा हुआ है। -पवन कुमार बंसल, मालिक, क्रॉकरी विक्रेता, सेक्टर-20
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें