त्योहार हो और लोग इलेक्ट्रानिक सामान न खरीदें, यह संभव ही नहीं है। लगभग दो साल से घर बैठे लोग अभी से खरीदारी में जुट गए हैं। इस बार रेफ्रिजरेटर की मांग काफी है। पिछले साल की अपेक्षा 40 प्रतिशत तक मांग बढ़ गई है। एक्सचेंज ऑफर का भी लोग धड़ल्ले से लाभ उठा रहे हैं। -पुरुषोत्तम सिंह, इलेक्ट्रानिक सामान के व्यापारी, सेक्टर 35
85 लोगों को आज मुहूर्त पर मिल जाएगी कार
कोरोना काल में लोग अपनी जरूरतें पूरी कर रहे थे। धनतेरस पर 85 लोगों को कार मिल जाएगी। हालांकि मांग काफी ज्यादा थी। सीएनजी गाड़ियों की मांग बढ़ गई है। सेमीकंडक्टर के कारण मांग के अनुसार गाड़ियों की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। - गुरनाम सिंह, जीएम सेल्स, मारुति सुजुकी एरिना
अब दो से तीन जोड़ी कपड़े खरीद रहे हैं
कोरोना महामारी में लोग सिर्फ अपना बचाव देख रहे थे। अब जनजीवन पटरी पर लौट आया है। दो सालों से घरों में बैठे लोग एक मौके की तलाश में थे। अब जो ग्राहक आ रहे हैं, वह दो से तीन जोड़ी कपड़े खरीद रहे हैं। लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह है। ग्राहकों की भीड़ को देखकर उनके उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है। नरेंद्र सिंह, कपड़ा व्यवसायी, सेक्टर-19
माल कम मंगवाया है लेकिन पहले से ठीक है
डर के कारण माल कम मंगवाया है। मार्केट में पहले की अपेक्षा तेजी है। उम्मीद है कि इस बार अच्छा खासा व्यवसाय होगा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण महंगाई में बढ़ी है। ट्रांसपोर्ट भी काफी महंगा हुआ है। -पवन कुमार बंसल, मालिक, क्रॉकरी विक्रेता, सेक्टर-20