फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन: बड़े स्टेशनों पर तैनात रहेंगे बम निरोधक दस्ते, रेलवे ने जारी किए निर्देश

Tue, 30 Oct 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के मद्देनजर रेल यात्रियों की सुरक्षा और बढ़ती भीड़ के प्रबंधन के लिए उत्तर रेलवे ने कमर कस ली है। बड़े स्टेशनों पर इस दौरान उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को मैनेज करते हुए उन्हें सुविधाएं कैसे उपलब्ध करवाई जाएंगी और उनकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी, इसके लिए उतर रेलवे ने सभी मंडलों में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे के बड़े स्टेशनों पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। इसी के चलते उत्तर रेलवे ने सभी मंडलों में दिशा-निर्देश भेज उन्हें रश मैनेजमेंट का पूरा ध्यान रखते हुए यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखने को कहा है। मंडलों में भेजे गाइडलाइंस के तहत सभी स्टेशनों और पार्सल बुकिंग केंद्रों में सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। इसी तरह स्टेशन के भीतर और बाहर परिसर में आरपीएफ व जीआरपी जवानों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। 

सभी प्रवेश द्वारों पर रेलकर्मियों की तैनाती होगी। पूछताछ की खिड़कियों पर अत्यधिक जमावड़ा न रहे, इसलिए मेगा माइकों से ट्रेन आवागमन संबंधी घोषणाएं निरंतर होती रहेंगी। एफओबी और प्लेटफार्मों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए मनीला रस्सियों का इंतजाम किया जाएगा। बम निरोधी दस्ते भी स्टेशन पर तैनात रहेंगे, प्रशिक्षित स्निफर डॉग स्क्वॉड व फायर ब्रिगेड भी अलर्ट रहेगी। प्रवेश द्वारों पर डूर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, हैंड मैटल डिटेक्टरों, बैगेज स्कैनरों व सीसीटीवी कैमरे मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें