फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हमलाः जालंधर के मकसूदां थाने में फेंके बम, दीवार में छेद, एक घायल...मची अफरातफरी

Sat, 15 Sep 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
घटना के बाद तैनात भारी पुलिस बल
विज्ञापन
पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा के शहर में मौजूद होने के बावजूद किसी ने मकसूदां थाने में तीन बम फेंककर पुलिस तंत्र को हिलाकर रख दिया। घटना रात को करीब आठ बजे हुई और इसके बाद थाने के मुलाजिम थाने से बाहर भागने लगे। ऐसा सामने आया है कि किसी शरारती ने तीन बम थाने की चाहरदीवारी के भीतर फेंके और फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और सूचना पाकर एडीसीपी सिटी परमिंदर समेत एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


 घटना में एक पुलिस मुलाजिम घायल हुआ है, जिसे तत्काल एंबुलेंस में लेकर एक अस्पताल में किया गया है। जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने थाने को सील कर दिया और मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी। इतना ही नहीं किस अस्पताल में मुलाजिम को दाखिल कराया गया है, इसकी भनक भी नहीं लगने दी गई। थाने में मौजूद इंस्पेक्टर रमन कुमार की आंख पर भी ब्लास्ट में हल्का शीशा लगा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

पहले पुलिस ने किया गुमराह

तैनात पुलिसबल
कमिश्नर प्रवीण सिन्हा का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि किसी शरारती ने थाने के भीतर बम फेंके हैं, ये कौन से बम हैं, इसकी जांच हमारी टीमें कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक वारदात रात को आठ बजे हुई। उस समय थाने में एसएचओ रमन कुमार और पुलिस कर्मी के अलावा मुंशी भी मौजूद थे। थाने में अचानक लगातार तीन ब्लास्ट हुए। 

सबसे पहले एसएचओ के कमरे के बाहर एक धमाका हुआ। इसके बाद लगातार तीन धमाके की आवाजें आईं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस मुलाजिम को थाने से बाहर भागते भी देखा गया। ब्लास्ट रुकने के बाद पुलिस ने तुरंत थाने का गेट बंद कर दिया। वारदात उस वक्त हुई जब डीजीपी सुरेश अरोड़ा जालंधर में पुलिस गेम्स का उद्घाटन करने के लिए पीएपी में आला पुलिस अफसरों के साथ मौजूद थे।

ब्लास्ट के बाद पुलिस ने पुख्ता जानकारी देने से गुमराह किया। पहले कहा गया कि बैटरी फट गई है, फिर कहा कि मालखाने में पड़े सामान में से कुछ फटा है। फिर कहा गया मोटरसाइकिल की बैटरी फटी है। मामले में देर रात तक पुलिस इधर-उधर मीडिया को घुमाती रही। अमर उजाला से बातचीत में कमिश्नर सिन्हा ने कहा कि यह बाहर से किसी की शरारत है, जिसकी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें