हॉकी इंडिया लीग के दूसरे संस्करण की धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है। लीग का आगाज 25 जनवरी को मोहली के नए बने इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।
इसमें रॉक स्टार और मद्रास कैफे से दर्शकों को अपनी कला का दीवाना बना चुकीं अभिनेत्री नरगिस फाकरी उद्घाटन मौके पर अपनी कला का जादू बिखेरने पहुंचेंगी।
इस कार्यक्रम का लाइव शाम सात बजे स्टार स्पोर्ट्स पर दिखाया जाएगा। मोहाली स्थित नया बना इंटरनेशनल स्तर का हॉकी स्टेडियम में अंतराष्ट्रीय स्तर की ब्ल्यू टर्फ लगी हुई है।
यहां पहला मुकाबला पंजाब वारियर्स और दिल्ली वेवराइडर्स की टीमों केबीच खेला जाना है।