फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कांसल फोरेस्ट एरिया में संदिग्ध हालात में मिली बच्चे की लाश, कोरोना सैंपल लिए गए

Wed, 27 May 2020 01:34 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बच्चे का शव मिला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांसल के फोरेस्ट एरिया में मंगलवार सुबह एक 13 वर्षीय बच्चे की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चे का पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था। पुलिस और सेहत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवाया गया। हालांकि बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के असल कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह करीब 10.45 बजे की है। पुलिस को तारा चंद चौकीदार के पुत्र ब्रिज लाल ने सूचना दी कि कांसल के जंगल एरिया में जब वह कच्चे रास्ते के पास पहुंचा, तो एक बच्चे की लाश पड़ी हुई है। सूचना पाकर सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार, सेक्टर-3 थाना प्रभारी जसपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

शुरुआती जांच में बच्चे की उम्र 12 से 13 वर्ष के बीच लग रही थी। उसका पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था। उसके शरीर के किसी हिस्से पर चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस बच्चे की पहचान करने के लिए शहर के सभी थाने और आसपास के इलाकों में उसकी फोटो भेज दी है, ताकि उसकी पहचान हो सके। बच्चे ने पीले रंग की टी-शर्ट व नीले रंग का पजामा पहना हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस को आशंका, बच्चा चंडीगढ़ निवासी नहीं
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि कांसल के फोरेस्ट एरिया में बच्चा पंचकूला बद्दी के रास्ते जंगल में घुसा है। पुलिस ने आशंका जताई है कि बच्चा चंडीगढ़ निवासी नहीं है। पुलिस ने कांसल के फोरेस्ट एरिया से लगते सभी गांवों को बच्चे की सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी बच्चे की पहचान कर कार्रवाई आगे की जाएगी।

बच्चे का कोरोना सैंपल भी लिया गया
घटना के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस सीआरपीसी 174 के तहत मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्चे की मौत किन कारणों से हुई है अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं शव मिलने के बाद हेल्थ विभाग की टीम ने बच्चे का कोरोना सैंपल भी लिया है।

इन कारणों से मौत की जताई जा रही है आशंका
घटना के बाद किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि 13 वर्षीय बच्चे की इस तरह कैसे मौत हो सकती है। वहीं, पुलिस ने आशंका जताई है कि हो सकता है बच्चे की मौत जहरीले सांप के काटने, भूख से, किसी जंगली जानवर के काटने या फिर किसी बीमारी से हुई हो सकती है। फिलहाल पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसमें वास्तविक खुलासा होगा कि बच्चे कि मौत किन कारणों से हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें