फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में थमा निकाय चुनावों का प्रचार, सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत, सुरक्षा चाक-चौबंद

Fri, 14 Dec 2018 09:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल
विज्ञापन

हरियाणा में पांच नगर निगमों और दो नगरपालिकाओं के चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। शुक्रवार शाम पांच बजे प्रचार पर पाबंदी लग गई। अब मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशी जनसभाएं नहीं कर सकेंगे। नुक्कड़ सभा करने पर भी रोक रहेगी। मतदान 16 दिसंबर को होगा और नतीजे 19 दिसंबर को आएंगे। मतदान से ठीक 48 घंटे पहले राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रचार पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


अब सभी राजनीतिक दलों के और निर्दलीय प्रत्याशी जीत सुनिश्चित करने के लिए जोड़तोड़ में पूरी ताकत लगाएंगे। सत्तारूढ़ भाजपा और इनेलो चुनाव चिह्न पर मेयर और पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस सिंबल पर मैदान में नहीं उतरी है। हुड्डा और तंवर खेमे ने अपने-अपने समर्थक उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

भाजपा जहां हर हाल में जीत दर्ज करने के लिए डटी हुई है, वहीं इनेलो, कांग्रेस और वामपंथी संगठनों ने सरकार को झटका देने की बिसात बिछाई है। पूरी स्थिति 19 दिसंबर को साफ हो जाएगी। मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मतदान केंद्रों के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा

डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि मतदान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ाया गया है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करवाने के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है। सभी संबंधित रेंज एडीजीपी, आईजी और जिला पुलिस अधीक्षकों को जिला प्रशासन की मदद से मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

आमजन बिना किसी भय के मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदान केंद्रों में व उसके आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) मोहम्मद अकील ने बताया कि शहरों के मध्य से गुजरने वाले राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 

मतदान के दौरान कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई अमल में ली जाएगी। मतदान क्षेत्रों में फ्लैग मार्च आयोजित करने के अतिरिक्त नाकाबंदी, गश्त और चेकिंग को भी बढ़ाया जा रहा है। शहरों को सेक्टर में विभाजित किया गया है। पुलिस पार्टियों के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

हिसार में सीएम मनोहर लाल ने की रैली

सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जन विश्वास रैली को संबोधित किया। उन्होंने मंच से सेक्टरों में आई एन्हांसमेंट पर चर्चा की। एन्हांसमेंट के मुद्दे पर नाराज चल रहे सेक्टरवासियों को साधने का प्रयास किया। सीमए ने कहा कि पहले की सरकारों में यह व्यवस्था थी कि प्लॉट धारक को एन्हांसमेंट का पैसा देना पड़ता था।

स्थिति ऐसी होती थी कि 20 लाख रुपये में प्लॉट लेने वाले पर एन्हांसमेंट 50 लाख हो जाती। मगर अब उन्होंने कानून बनाया है कि एक बार जितना पैसा प्लॉट धारक से ले लिया, उसके बाद कोई एन्हांसमेंट नहीं आएगी। अब भी एन्हांसमेंट का जो पैसा सेक्टर वासियों पर आया है, उसका सेटलमेंट के जरिये कुछ समाधान करने की कोशिश की है। 

इससे संबंधित डिटेल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि करनाल में सभी विपक्षी पार्टियों ने एक ही मेयर प्रत्याशी को यह कहकर समर्थन दे दिया है कि इसके जरिये वह मुझे घेरेंगे। मगर विपक्ष इस जन्म में तो क्या अगले चार जन्म में भी मुझे नहीं घेर पाएगा।   
           
मुख्यमंत्री ने मेयर प्रत्याशी गौतम सरदाना और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को अपने संबोधन के दौरान ही मंच के आगे बुलाकर भ्रष्टाचार न करने की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने लाइन बोली कि मैं पार्षद और मेयर बनने के बाद न भ्रष्टाचार करूंगा और न ही भ्रष्टाचार करने दूंगा। इन लाइनों को प्रत्याशियों ने पीछे-पीछे दोहराया।             
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें