फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

255 दिन बाद एक नवंबर से सुखना लेक में बोटिंग, हर फेरे में नाव को करना होगा सैनिटाइज

Fri, 30 Oct 2020 01:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखना झील। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लंबा लॉकडाउन झेलने के बाद अब पर्यटन पटरी पर लौट रहा है। 255 दिन बाद रविवार से सुखना लेक पर बोटिंग का रोमांच शुरू होगा। अनलॉक के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार चंडीगढ़ प्रशासन ने सुखना लेक में सशर्त बोटिंग की मंजूरी दे दी है। हालांकि टैगोर समेत अन्य थिएटर में नाटक होंगे या नहीं, इस पर प्रशासन ने फैसला नहीं लिया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 18 मार्च को चंडीगढ़ प्रशासन ने सुखना लेक में बोटिंग बंद कर दी थी। लेक पर बच्चों का प्ले एरिया भी बंद था। हालांकि अभी प्ले एरिया खोलने का फैसला नहीं हुआ है। प्रशासन ने शर्तों के साथ मंजूरी दी है। बोट संचालकों को प्रत्येक व्यक्ति की बोटिंग स्थल से 100 मीटर दूर थर्मल स्क्रीनिंग करानी होगी।

प्रत्येक फेरे के बाद नाव को सैनिटाइज किया जाएगा। पर्यटकों सहित बोट संचालकों, ऑपरेटर और हेल्परों को मास्क पहनना होगा, शारीरिक दूरी के साथ ही बोटिंग क्षमता की 50 फीसदी सीटों पर ही पर्यटकों को बैठाना होगा। फिलहाल लेक में स्पीड और सामान्य तरह की बोट ही संचालित की जाएंगी। साथ ही किराए में भी कोई इजाफा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इस साल सुखना लेक पर नहीं होगा लेजर शो
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इस बार सुखना लेक पर लेजर शो का आयोजन नहीं किया जाएगा। यह लेजर शो दिवाली के मौके पर होता था। इसे देखने लेक पर काफी लोग जमा होते थे। पिछले साल पानी की सतह पर रंग बिरंगी लेजर लाइटों के बीच रामायण और श्री गुरुनानक देव जी की जीवनी दिखाई गई थी। इसका उद्घाटन खुद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने किया था। वाटर स्क्रीन पर डिजिटल पटाखे भी बजाए जा रहे थे। इस बार पर्यटक इससे महरूम रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें