फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर हादसा: पंजाब में 50 लोगों से भरी नाव सतलुज नदीं में पलटी, सभी को बचाया गया

Thu, 25 Aug 2022 08:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

सरपंच ने बताया कि नाव नदी के बीच जब पहुंची तो डगमगाने लगी थी, क्योंकि नाव की हालत खराब थी। ग्रामीणों का कहना है कि 19 अप्रैल को इसी जगह पर ट्रैक्टर-ट्राली डूब गई थी।
विज्ञापन
सतलुज नदी में लोगों को बचाते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर भारत-पाक सीमा पर खेती कर लौट रहे ग्रामीणों की नाव सतलुज नदी में पलट गई। नाव में लगभग 50 महिला और पुरुष सवार थे। नदी के किनारे नाव के आने का इंतजार करने वाले लोगों ने बड़ी मुश्किल से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।  

विज्ञापन


गांव दोना मत्तड़ के सरपंच गुरमेज, किसान भगवान सिंह, परमजीत सिंह व बलविंदर सिंह ने बताया कि नदी के दूसरी तरफ बाड़ पार उनके खेत हैं। रोजाना की तरह नाव पर सवार होकर खेती करने जाते हैं। आज शाम को खेती कर बड़ी नाव पर लगभग 50 लोग ( महिला व पुरुष) अपने गांव लौट रहे थे। जैसी ही नाव नदी के बीच पहुंची तो हवा का झोंका आने से पानी भर गया। 



नाव अनियंत्रित हो गई और नदी में डूब गई। ग्रामीणों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। किनारे खड़े लोगों ने नदी में छलांग लगाकर लोगों को बचाना शुरू किया। नदी में बहाव बहुत तेज था लेकिन यहां के लोग अच्छे तैराक थे। यही वजह है कि सभी की जान बच गई। लोगों का सामान पानी में बह गया। 
विज्ञापन


सरपंच ने बताया कि नाव नदी के बीच जब पहुंची तो डगमगाने लगी थी, क्योंकि नाव की हालत खराब थी। ग्रामीणों का कहना है कि 19 अप्रैल को इसी जगह पर ट्रैक्टर-ट्राली डूब गई थी। नदी के पार बीएसएफ की न्यू गजनी वाली चेक पोस्ट भी है। ग्रामीणों ने कई बार सरकार से नदी पर पुल बनाने की मांग की। ये सभी लोग गांव गजनी वाला, दोना मत्तड़, बस्ती वलू सिंह के रहने वाले थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें