फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी के पास नोट गिरने का झांसा देकर लैपटॉप, दो मोबाइल और जरूरी दस्तावेज उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-8 एसबीआई बैंक के पास पार्किंग में कार सवार व्यक्ति को गाड़ी के पास नोट गिरे होने का झांसा देकर एक युवक कीमती सामान से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में दो लैपटॉप, दो मोबाइल, सील मोहर, दो चेक बुक और अन्य सामान था। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सेक्टर-2 निवासी पीड़ित तेजिंदर सेठी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। बता दें कि बीते काफी समय से शहर में इस तरह की कई वारदातें हो चुकी हैं। शातिर गाड़ी से तेल लीकेज और गाड़ी के पास नोट गिरे होने का झांसा देकर लाखों की चोरियां कर चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिस इस गिरोह को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि तेजिंदर सिंह सोमवार को सेक्टर-8 मार्केट में आए हुए थे। एसबीआई बैंक के पास उनकी कार खड़ी थी। वह गाड़ी में बैठे थे। इस दौरान एक युवक आया और कहा कि गाड़ी के पास नोट गिरे हुए हैं। जैसे ही वह उतरे आरोपी गाड़ी से बैग लेकर फरार हो गया। घटना को अंजाम देने वाला युवक अकेला था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कार सवारों को झांसा देने के लिए गाड़ी के पास नोट फेंक देते हैं।
सेक्टर-3 थाना के तहत 8 दिन में तीन वारदातें
28 मार्च को सेक्टर-9 में गाड़ी के पास नोट गिरे होने का झांसा देकर एक युवक शिमला निवासी युवती का बैग लेकर फरार हो गया था। सेक्टर-3 थाना पुलिस इस मामले सुलझा नहीं पाई कि इसी तरह की एक और वारदात सेक्टर-9 में हो गई। वहीं 28 मार्च को ही एक व्यक्ति की कार से लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया था लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें