वालंटियर ब्लड डोनर्स के मकसद से आज अमर उजाला ब्लड डोनर्स क्लब की स्थापना की जा रही है।
क्लब का मूल उद्देश्य जरूरतमंदों को ब्लड उपलब्ध कराकर उनकी जान बचानी है। इस क्लब के आप सभी सदस्य बन सकते हैं।
इस क्लब के वे भी महादानी भी सदस्य बन सकते हैं, जो भिन्न-भिन्न कैंप में रक्तदान करते रहते हैं। जो व्यक्ति रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करते हैं, वे भी इस क्लब के सदस्य बन सकते हैं।
क्लब में शामिल होने वाले लोगों को एक आई कार्ड दिए जाने की योजना है। इसके अलावा क्लब के सदस्यों के लिए समय-समय पर फ्री मेडिकल व अन्य कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।
डोनर्स क्लब की स्थापना आज पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के डॉ. एसएस भटनागर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (एसएसबीयूआईसीईटी) की ओर से पूर्व प्रोफेसर स्वर्गीय डॉ. जीसी मिश्रा की याद में आयोजित रक्तदान शिविर में होगा।
यह कैंप अमर उजाला फाउंडेशन, लायंस क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल, लायंस क्लब चंडीगढ़ कैंपस, डॉ. जीसी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से पीजीआई के ब्लड बैंक के सहयोग से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
नौ मार्च सेक्टर 22 के कम्युनिटी सेंटर में फ्री मेडिकल कैंप व ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम आयोजित होगा।
ब्लड व जांच के लिए करवाएं रजिस्ट्रेशन
कैंप में जांच के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि आप भी कैंप में अपनी और फैमिली की मुफ्त में जांच करवाना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 8725001331 पर कॉल कर सकते हैं।
यदि आप ब्लड डोनेट करना चाहते हैं तो आप 9888850973 पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर रजिस्ट्रेशन शनिवार शाम तक होंगे।