फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड डोनेशन से शुरू करें नया साल, इन जगहों पर लगा है शिविर

Sun, 01 Jan 2017 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ब्लड डोनेशन
विज्ञापन
नए साल की बेहतरीन शुरुआत करना चाहते हैं तो ब्लड डोनेशन करने आएं। ट्राइसिटी में आज इस तीन जगहों पर रक्तदान शिविर लग रहा है।
विज्ञापन


श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट व श्री ओमकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार एक जनवरी को तीन-तीन रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

नववर्ष पर पहला कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकेतड़ी के नजदीक, दूसरा कैंप मनसा देवी मंदिर में यज्ञशाला के नजदीक और तीसरा कैंप गुरुद्वारा नाडा साहिब में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर ने बताया कि कैंप का समय सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक रहेगा। राकेश संगर के अनुसार वे और उनके साथी साल 1996 से लगातार रक्तदान कैंप का आयोजन कर रहे हैं। इसमें ट्राइसिटी के अलावा हरियाणा व पंजाब के कईं लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

एसोसिएशन ने साल 2016 में 54 रक्तदान शिविर आयोजित किए हैं। इन कैंपों में 4700 लोगों ने रक्तदान किया। यह ट्राइसिटी की पहली एसोसिएशन है, जिसने एक साल के भीतर 50 से ज्याद रक्तदान कैंप लगाए हों।
विज्ञापन


उन्होंने रक्तदाताओं से अपील की है कि वे एक जनवरी को कैंप में आए और किसी जरूरतमंद की मदद करें। रक्तदान कैंप में आने वाले लोगों को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें