फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल भवन में रक्तदान शिविर आज, बढ़चढ़ भाग लें

Sun, 15 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गढ़वाल भवन में रक्तदान शिविर
विज्ञापन
सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में रविवार को राठ त्रिपट्टी विकास समिति (रजि.) की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। समिति चेयरमैन चंद्र सिंह राणा ने बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए रक्तदान शिविर के साथ नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


समिति कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक कार्यों के साथ रक्तदान शिविर आयोजित करती है। प्रधान राम सिंह राणा के अनुसार समिति प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हर साल स्कॉलरशिप भी देती है। शिविर का आयोजन समिति के उप प्रधान कुंवर सिंह राणा, महासचिव बलवंत सिंह रावत, सचिव घन सिंह चौहान, सांस्कृतिक सचिव  राजे सिंह रावत, कोषाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, कोष निरीक्षक रविंदर सिंह रावत के अलावा दयाल सिंह रावत, मनमोहन सिंह कन्डारी, गुलाब सिंह, मनवर सिंह राणा, दलीप सिंह रावत और अशोक सिंह रावत की मदद से किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें