फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन दो जगहों पर रक्तदान शिविर, इच्छुक डोनेटर्स पहुंचें

Thu, 01 Oct 2015 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़,पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर आज चंडीगढ़ और पंचकूला में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें से एक कैंप चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित डाकघर के नजदीक ब्रिज मार्केट में श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला के सहयोग से लगाया जा रहा है। दूसरा रक्तदान शिविर पंचकूला के सेक्टर एक स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में सिविल अस्पताल, कालेज और लायंस क्लब के सहयोग से लगाया जा रहा है।

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित रक्तदान कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम की कमिश्नर एवं आईएएस भावना गर्ग शिरकत करेंगी। कैंप का मकसद उन लोगों की मदद करना है, जो रक्त की कमी के कारण जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हैं। दो बजे तक चलने वाले शिविर में श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट चंडीगढ़ व लैदर्स डेन का भी सहयोग रहेगा।
विज्ञापन


आपके एक कदम से इनकों मिलेगी जिंदगी
यदि आप एक यूनिट ब्लड देते हैं तो कई लोगों की जिंदगी में रोशनी बिखेर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि रक्त देने के बाद आप उस शख्स की मदद करेंगे, जिसको न तो आप जानते और न वो आपको।

1.थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे।
2.हीमोफीलिया से पीड़ित मरीज।
3.ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज
4. सर्जरी, डिलीवरी, एक्सीडेंट में घायल मरीज।
5. डेंगू से पीड़ित मरीज की।

ब्लड डोनेशन से पहले ये करें तैयारी
1.सुबह पानी जरूर पीएं।
2.नाश्ता जरूर करें।
3.कोई दवा लेते हैं तो उसे जरूर खाएं और डोनेट से पहले डॉक्टर को बताएं।
4.डोनेशन से पहले फॉर्म में पूरी जानकारी भरें।
5. 18 से 65 साल की उम्र का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति ब्लड दे सकता है।
6. 90 दिन पहले ब्लड दिया है तो भी आप कैंप में कर सकते हैं रक्तदान।

सोसाइटी व अमर उजाला ने छेड़ रखी है मुहिम
अमर उजाला फाउंडेशन व श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने रक्तदान के लिए मुहिम छेड़ रखी है। ट्रस्ट हर साल 60 से ज्यादा रक्तदान कैंप आयोजित करता है, जबकि अमर उजाला भी साल में चार कैंप लगाता है। इसके साथ ही रक्तदान करने वालों को प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन


ट्रस्ट के चीफ पैट्रन सुरेश कांबोज, चेयरमैन सुभाष गुप्ता, डायरेक्टर रमेश नारंग, प्रेसिडेंट राकेश संगर, जनरल सेेक्रेटरी जोगेंद्र सेतिया व पैट्रन अवतार सिंह ने बताया कि उनका मकसद है कि किसी की जान रक्त की कमी से न जाए। इस मुहिम की शुरुआत 1995 में हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें