डेरा सच्चा सौदा की ओर से पूरे देश में शनिवार को एक साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
100वीं मस्तोमस्त रुहानी रुबरू नाईट कोहिनूर डायमंड जुबली के उपलक्ष्य में लगने वाले इस मैगा कैंप का शुभारंभ डेरा सच्चा सौदा के गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने दिल्ली में रीबन जोड़कर किया।
चंडीगढ़ ब्लॉक डेरासच्चा सौदा की ओर से भी सेक्टर 21 सी के सामुदायिक केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में 600 से ज्यादा ट्राइसिटी के लोगों ने रक्तदान किया।
चंडीगढ़ ब्लॉक के मैंबर आरपी मिड्डा इन्सां ने बताया कि संत राम रहीम नशे में फंसे लोगों को भक्ति से जोड़ने का काम कर रहे हैं। नशामुक्त समाज की सरंचना के लिए शुरू किए गए सूफियत संगीत मस्तोमसत रुहानी के 100वें पड़ाव को रक्दान करके मना रही है।
अलग अलग श्रेणी में रक्तदान के लिए डेरा को पहले से ही 15 बार गिन्नीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड का एवार्ड मिल चुका है। रक्तदान में पीजीआई, जीएमसीएच सेक्टर 32, जीएमएसएच सेक्टर 16,फोर्टिस और मैक्स अस्पताल की ओर से आईं टीमों ने भरपूर योगदान दिया।