चंडीगढ़। अब ब्लॉगिंग का क्रेज तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। यह एक डायनेमिक इंडस्ट्री बन चुकी है। यह सिर्फ ब्लॉगिंग नहीं रह गई है बल्कि यह माइक्रो ब्लॉग, ब्लॉग्स, इंफ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया तक पहुंच चुकी है। देश के ऐसे ही नामचीन ब्लॉगर्स के लिए बुधवार को चंडीगढ़ के होटल हयात में एक राउंड टेबल कांफ्रेंस और पीपल च्वाइस और एडिटर्स च्वाइस अवार्ड का आयोजन किया गया। इसमें देश के नामचीन ब्लॉगर्स ने शिरकत की।
फेसबुक, यू ट्यूब, इंस्टाग्राम के साथ ही कई अन्य माध्यमों से धूम मचाने वाले ब्लॉगर्स ने अब अपना जलवा दिखा रहे हैं। इस मीट में आए ज्यादातर ब्लॉगर्स ने अपनी ब्लॉगिंग चार साल पहले ही शुरू की और अब देश के लाखों फैंस बन चुकेहैं। ज्यादातर ब्लॉगर्स ने कहा कि ब्लॉगिंग में कंटेट सबसे ज्यादा अहम है। यदि कंटेंट आकर्षक होगा तो लोग इसको जरूर देखेंगे।
लाइफ स्टाइल इंफ्लुएंसर शैरी श्राफ देश की नामी ब्लॉगर हैं। वह अपनी इनोवेशन के लिए जानी जाती हैं। शैरी श्राफ उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपनी ब्लॉगिंग में नए प्रयोग करती हैं। उन्होंने कहा कि लोग हमेशा नए प्रयोगों को देखते हैं। अल्टीमेंट डिजिटल मीडिया इंफ्लुएंसर कृतिका खुराना को दैटबोहो गर्ल के नाम से जाना जाता है। कृतिका खुराना सोशल मीडिया के माध्यम से डिजिटल वर्ल्ड को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती हैं। एक शानदार कंटेंट क्रिएटर की बात आती है तो सेजल कुमार का नाम सबसे पहले आता है। सेजल ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले ब्लॉगिंग शुरू की थी और अब उनके लाखों फालोअर हैं। इसकी वजह है कि उनके द्वारा क्रिएट किया गया कंटेट काफी शानदार होता है। वह फैशन, एक्टिंग के साथ काम करती हैं और अब तो उन्होंने अपनी टीम बना ली है। शिवेश भाटिया का रूझान बचपन से ही फूड की ओर रहा और इसी वजह से शिवेश ने फूड ब्लॉगिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि वह नई नई रेसेपी बनाकर ब्लॉग पर डाल देते हैं जिसको अब तक एक लाख अस्सी हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। ट्रेवल के बारे में लारिसा डिसा का जवाब नहीं। वह ट्रेवलर हैं और जहां भी जाती हैं वहां की फोटो पोस्ट करती हैं। सपना व्यास वह अल्टीमेट फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं। वह अपना ब्लाग वेट मैनेजमेंट और फिटनेस को लेकर चलाती हैं। यहां पर सतविंदर सिंह वडैच, करीना बेदी, रूबी सिंह, विश्णु कौशल, मार्गी शर्मा को भी अवार्ड प्रदान किया गया। अनुकृति झांब को भी यहां अवार्ड दिया गया।
ब्लागिंग का मजा ही अलग है
कृतिका खुराना फैशन से जुड़ी ब्लॉगिंग करती हैं। उन्होंने कहा कि इसमें शुरुआत में तो बहुत मुश्किल थी। धीरे धीरे लोगों ने उनके ब्लॉग को सराहा। बोलीं कि इसमें काफी समय लगता है, आप एकदम से हिट नहीं हो पाते। ऐसे में आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ता है कि आप आगे तक जा सकें। फैशन और फूड दोनों ही इन दिनों ब्लॉगिंग में आगे हैं।
ब्लॉगर सेजल कुमार ने कहा कि उन्हें कुछ समय में अच्छी फोलोविंग तो मिली, मगर इसमें आपको कंटेंट बेहतर रखना पड़ता है, लोगों को बनाए रखना पड़ता है। शिवेश भाटिया ने कहा कि लोगों को ऑनलाइन से जोड़ने के लिए आपको एंगेजिंग कंटेंट देना होता है। ये कोशिश रहनी चाहिए कि आपके कंटेंटे से लोग जुड़ें। इससे आप अपनी पहुंच बेहतर बना सकते हैं।