फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिला तो मनाएंगे काली दिवाली

Sat, 11 Oct 2014 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जगाधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान बलराम धीमान ने कहा कि प्रदेश भर के 2622 सरकारी स्कूलों में कार्यरत 3000 कंप्यूटर शिक्षक पिछले एक साल से तीन कंपनियों के शोषण का शिकार हो रहे हैं। हालांकि कंप्यूटर शिक्षक उपरोक्त कंपनियों की खामियों को सरकार के समक्ष उजागर कर चुके हैं।
विज्ञापन


बावजूद इसके समस्या जस की तस है। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे सात लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को अभी तक किताबें नहीं दी। शिक्षकों से 24000 रुपये अवैध सिक्योरिटी ली और पिछले 9 महीने से अभी तक वेतन नहीं दिया। हालांकि कंप्यूटर शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सरकार से मिल चुके हैं।

लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की है कि कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में समायोजित किया जाए और दोषी कंपनियों का अनुबंध रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षकों को 22 अक्टूबर तक शिक्षा विभाग में समायोजित नहीं किया गया और बकाया 9 महीने का वेतन नहीं दिया गया, तो वे 23 अक्टूबर को शिक्षा विभाग में काली दिवाली मनाएंगे।
विज्ञापन


27 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे, स्कूलों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। जो भी पार्टी उन्हें शिक्षा विभाग में समायोजित करेगी, उसी का समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें