फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन के हरियाणा प्रवास पर पहुंचे जेपी नड्डा, शहीद मेजर अमित आहूजा के परिवार से मिले

Tue, 27 Aug 2019 11:02 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को सेक्टर 7 अंबाला शहर स्थित शहीद मेजर अमित आहूजा के घर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। नड्डा ने शहीद अमित आहूजा को श्रद्धाजंलि के उपरांत उनकी माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने शहीद अमित की मां संतोष आहूजा व भाई अतुल आहूजा का कुशलक्षेम भी पूछा। 

विज्ञापन


कहा कि ऐसे वीर सपूतों के कारण ही आज हम खुली फिजाओं में सांस ले रहे हैं। नड्डा ने बताया कि प्रदेश सरकार की बात करें तो युद्ध के दौरान शहीद हुए सेना के जवानों व अर्धसैनिक बल के जवानों की अनुगृह राशि 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये, शहीद सैनिकों के 225 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी, 1971 युद्ध के शहीदों के आश्रितों को भी नौकरी, युद्ध/आतंकवाद और अन्य घटना के दौरान घायल हुए सैनिकों को अनुग्रह अनुदान राशि नि:शक्तता के आधार पर बढ़ाकर 5 लाख रुपये, 10 लाख रुपये व 15 लाख रुपये, घायल अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए अनुग्रह अनुदान राशि बढ़ाकर 15 लाख, 25 लाख व 35 लाख रुपये किया है। 

विज्ञापन

'भाजपा में न वंशवाद, न परिवारवाद, केवल कार्यकर्तावाद'

भाजपा में न वंशवाद है, न परिवारवाद है, केवल कार्यकर्तावाद है। यह बात भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा विकास के जो नए आयाम स्थापित किए हैं, उसे लेकर वोटरों के पास जाएं और महत्वाकांशी योजनाओं से अवगत कराएं। उन्होंने अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के भाजपा पदाधिकारियों, शक्ति प्रमुख, जिला विस्तारक सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प संवाद कार्यक्रम में संबोधित किया।

इस दौरान कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री नरेंद्र तोमर, हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज, अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल व जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार भी मौजूद रहे। नड्डा ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान 22 अगस्त 1999 को अंबाला शहर निवासी शहीद मेजर अमित आहूजा वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें