फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

Thu, 25 Sep 2014 12:33 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं को मनाने आए पार्टी के संगठनमंत्री रामलाल को विरोध का सामना करना पड़ा। संगठनमंत्री रामलाल रेलवे रोड पर एक निजी होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा का समर्थन करने का निर्देश दिए। जिस पर कार्यकर्ता भड़क उठे और उन्होंने रामलाल को खूब खरीखोटी सुनाई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ उन्होंने लड़ाई लड़ी, उन्हीं को भाजपा में शामिल करके प्रत्याशी बना दिया गया। वर्करों का रोष देखकर रामलाल ने कहा कि ये कार्यकर्ता प्रत्याशी का समर्थन बेशक न करें, लेकिन विरोध भी न करें।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने उनके इस आग्रह को ठुकरा दिया और भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पर भाजपा संगठनमंत्री रामलाल खिसक गए।

इस बैठक में जिलाध्यक्ष धुमन सिंह किरमिच सहित आरएसएस व भाजपा कई पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के बाद सड़क पर आकर भी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी विरोधी नारेबाजी जारी रखी और उम्मीदवार के समर्थन से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें