फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम चुनाव में भाजपा की जीत पर खूब चले सियासी तीर

Fri, 20 May 2016 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : ANI
विज्ञापन
असम में एनडीए को बहुमत मिलने पर हरियाणा के सीएम ने जताई खुशी तो वहीं पंजाब कांग्रेस प्रधान ने साधा निशाना। दरअसल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पांच राज्यों के घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ये परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के साथ कार्यक्रमों में लोगों की आस्था को सिद्ध करते हैं। प्रदेश के अन्य मंत्रियों ने भी चुनाव परिणाम को भाजपा के लिए अच्छे संकेत बताया है। भाजपा नेताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर-पूर्वी और दक्षिण राज्यों में पहली बार पार्टी का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। असम में बीजेपी गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है। पार्टी ने पहली बार पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू व केरल राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है, जिसका श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व उनकी टीम को जाता है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने चुनाव परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि असम में भाजपा को बहुमत और अन्य प्रदेशों में बढ़त हासिल करना जनता की जीत है।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का भ्रष्टाचार मुक्त व कांग्रेस मुक्त भारत का नारा रहा है और ये चुनावी नतीजे भाजपा के लिए अच्छे संकेत हैं। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बारे में कहा कि यह इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि देश से कांग्रेस युग समाप्त होकर नवनिर्माण युग का प्रारंभ हो रहा है। कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि चुनाव परिणाम आने वाले पंजाब व उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी निश्चित रूप से पार्टी के लिए फायदेमंद होगा। लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन ने उठाए सवाल, किस बात का जश्न मना रही भाजपा

कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
 पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने केबाद सूबे के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। वीरवार को सभी दलों ने एक-दूसरे पर सियासी तीर चलाए। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पार्टी लोगों के फैसले को सिर-माथे पर लेती है। जीतना-हारना इतना मायने नहीं रखता। पार्टी का प्रदर्शन खराब नहीं रहा है। तीन राज्यों में कांग्रेस नंबर दो पर रही।

हीं पुड्डूचेरी में पार्टी सरकार भी बनाएगी। कांग्रेस नीचे आ सकती है, पर बाहर नहीं हुई है। कुछ जगहों पर कांग्रेस का जनाधार घटा है, पर पार्टी जनता के मन से बाहर नहीं हुई। असम में पिछले पंद्रह वर्षों से सरकार केखिलाफ रोष था। उन्होंने हैरानी जताई कि भाजपा किस बात को लेकर जश्न मना रही है, जिसे पांच में से चार राज्यों में लोगों ने नकार दिया है। भाजपा को एक उत्तर-पश्चिम सांप्रदायिक पार्टी के रूप में देखा जा सकता है।

दूसरी ओर सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि पांच राज्यों के चुनावी नतीजे दर्शाते हैं कि कांग्रेस का एक सियासी पार्टी के तौर पर अंतिम संस्कार हो गया है। इसकी आखिरी औपचारिकता अगले साल पंजाब में पूरी हो जाएगी। नतीजों से साफ है कि लोग मजबूत फेडरल आइडियोलॉजी वाली पार्टियों को पसंद कर रहे हैं। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में क्षेत्रीय पार्टियों ने बढ़िया प्रदर्शन किया। पंजाब में भी यही दोहराया जाएगा। नतीजों ने एंटी इनकंबेंसी फैक्टर की भी पोल खोल दी है। यही पंजाब में भी होगा। बादल ने कहा कि दिल्ली एमसीडी केनतीजों के बाद आप का भी अंत शुरू हो गया है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने कहा है कि पांच राज्यों के चुनाव नतीजों का असर पंजाब पर भी पड़ेगा। शिअद-भाजपा गठबंधन जीत की हैट्रिक बनाएगा। पूरे देश में भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ी है। कांग्रेस को इससे सबक लेते हुए टकराव की राजनीति छोड़नी चाहिए। इसके चलते देश के सभी हिस्सों में लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है।

दूसरी ओर आप केपंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस का वजूद खत्म हो गया है। अब 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सिर्फ आप ही शिअद-भाजपा के मफिया राज से लोगों को छुटकारा दिलाएगी। कांग्रेस से देश सौ फीसदी मुक्त होने जा रहा है। पंजाब में कांग्रेस वेंटिलेटर पर चली गई है और 2017 में इसका वजूद खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें