फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः बूथों पर पूरी ताकत झोंकेगी भाजपा, कार्यकारिणी की बैठक में तय होगी नई रणनीति

Tue, 05 Feb 2019 06:23 PM IST
ajay kumar अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत देश भर में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। पंजाब इकाई ने इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष बैठक नौ फरवरी को चंडीगढ़ में बुलाई गई है। 

विज्ञापन


जिसमें प्रदेश के नेताओं के अलावा कोर ग्रुप, जीते-हारे विधायक, जिलों के प्रधान-महामंत्री और मोर्चों के प्रदेश प्रधान, महामंत्री शामिल होंगे। पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रवीण बांसल ने कहा कि इस बैठक में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के लिए रणनीति तय की जाएगी। साथ ही जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी। भाजपा ने इसके लिए मंडल, जिला और महानगर स्तर पर कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। 

मंडल स्तर पर 500, जिलास्तर पर एक हजार और महानगरों में ढाई हजार लोग जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई जाएगी। साथ ही इंटरनेट के जरिए नरेंद्र मोदी एप को कनेक्ट करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए प्रदेश और जिलों की सोशल मीडिया टीम को बाकायदा टेक्निकल सपोर्ट दिया जाएगा, ताकि वे इस अहम कार्यक्रम का संचालन कर सकें। सोशल मीडिया के जरिए व्यापक प्रचार अभियान छेड़ने की तैयारी की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटाया जा सके।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नमो एप डाउनलोड करने को चलेगी मुहिम

पीएम के 28 फरवरी के कार्यक्रम से पहले पार्टी ने नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड करने की मुहिम चलाने का फैसला किया गया है। निचले स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे एप डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। उस पर एक सर्वे है, उसे भर कर अपना फीडबैक दें। मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम के लिए प्रश्न दें। जिनके सवाल चुने गए, वे मोदी से लाइव बात कर सकेंगे। वर्करों को एप पर 5-1000 रुपये का चंदा देने को भी कहा गया है। एप डाउनलोड करने के काम हर हाल में 15 फरवरी तक करने के निर्देश दिए गए हैं।

15 तक पूरी होंगी बैठकें
भाजपा ने प्रदेश नेतृत्व को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द बैठक कर इस कार्यक्रम की रणनीति तैयार कर लें। जिला व मंडल प्रभारियों को 15 फरवरी से पहले बैठक करने को कहा गया है। मंडल, जिला, प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम प्रमुख नियुक्त होंगे और नियमित समीक्षा की जाएगी। जन प्रतिनिधियों को अपने मंडलों के कार्यक्रम में मौजूद रहने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें