फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक में फैसला

Sun, 21 May 2023 10:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में स्पष्ट कहा गया कि पंजाब में जानबूझकर गठबंधन की झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है। भाजपा सभी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में भाजपा आगामी सभी चुनाव अपने दम पर ही लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा। यह एलान रविवार को संगरूर में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक के दौरान किया गया। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब भाजपा सह प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह रैना, संगठन मंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश महासचिव राजेश बाघा, बिक्रमजीत सिंह चीमा और मोना जायसवाल ने भी हिस्सा लिया। संगरूर शहरी जिलाध्यक्ष रणदीप देओल ने सभी पार्टी नेताओं का स्वागत किया।

विज्ञापन


पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में स्पष्ट कहा गया कि पंजाब में जानबूझकर गठबंधन की झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है। भाजपा सभी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। गौरतलब है कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव के बाद, पंजाब में भाजपा के अन्य दलों से गठबंधन की अटकलें तेज हो गई थीं। 

चर्चा थी कि भाजपा 2024 के आम चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से गठबंधन करेगी। अश्विनी शर्मा ने कार्यकारिणी की बैठक के संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पांच नगर निगमों और नगर परिषद व नगर पंचायतों के चुनाव कई महीनों से लंबित हैं। इस कारण सभी शहरों व कस्बों के विकास कार्य ठप पड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि वह तुरंत चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी करे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि 1984 का सिख नरसंहार कांग्रेस की सोची समझी साजिश था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेताओं को 1984 के सिख नरसंहार पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इस नरसंहार के बाकी सभी आरोपी भी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि 39 साल बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सिखों को न्याय दिलवाया है। पंजाब भाजपा सह प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह रैना ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश बहुत तेजी से विकास कर रहा है। 

संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू ने कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में बूथ स्तर तक की संगठन की संरचना को जल्द पूरा करने का निर्देश जारी किया। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। कार्यकारिणी ने पंजाब में पार्टी कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करते हुए घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

जालंधर उपचुनाव में भाजपा का प्रदर्शन सुधरा
अश्वनी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब में बुनियादी ढांचे का विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और कई बड़े प्रोजेक्ट पंजाब को दिए हैं। उन्होंने कहा कि बेशक भाजपा जालंधर उपचुनाव जीत नहीं पाई लेकिन भाजपा का वोट प्रतिशत एक साल पहले हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले 4 फीसदी बढ़ना एक अच्छा संकेत है। 

2022 के विधानसभा चुनाव में जालंधर लोकसभा की नौ विधानसभा सीटों में भाजपा गठबंधन को लगभग 11 फीसदी वोट मिले थे। जबकि इस बार 15.2 फीसदी वोट मिले हैं। दो विधानसभा क्षेत्र- जालंधर उत्तर और जालंधर केंद्रीय में भाजपा प्रत्याशी को लीड मिलना भी उत्साहजनक है, जबकि कांग्रेस और अकाली-बसपा किसी भी विधानसभा में लीड नहीं ले सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें