फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: त्रिकोणीय गठबंधन में सीटों का बंटवारा, 65 सीट पर लड़ेगी भाजपा, 37 पंजाब लोक कांग्रेस और 15 शिअद संयुक्त को

Mon, 24 Jan 2022 03:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख 37 सीटों पर और शिअद-संयुक्त प्रमुख 15 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पंजाब लोक कांग्रेस और संयुक्त अकाली दल के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की औपचारिक घोषणा कर दी है। राज्य के 117 विधानसभा सीटों में से भाजपा 65, पंजाब लोक कांग्रेस 37 और संयुक्त अकाली दल 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन पंजाब की सुरक्षा को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाएगा।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में सोमवार को तीनों दलों की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सीमावर्ती प्रदेश होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से पंजाब बेहद अहम है। राष्ट्र विरोधी ताकतें पंजाब के जरिए देश की शांति को तहस नहस करने की साजिश रच रही हैं। ऐसे में पंजाब को एक मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत है। 

नड्डा ने कहा कि इस गठबंधन के लिए यह चुनाव महज सत्ता या सरकार में बदलाव के लिए नहीं है। हमारे लिए यह चुनाव आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने का चुनाव है। पंजाब लोक कांग्रेस के मुखिया कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि पंजाब बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है। राष्ट्रविरोधी ताकतें लंबे समय से पंजाब को एक बार फिर से आतंकवाद की आग में झोंकने की कोशिशों में जुटी हैं। उनके सीएम रहते राज्य में बड़े पैमाने पर हथियार और गोला बारूद पकड़े गए। कांग्रेस नेतृत्व राज्य की इस स्थिति को समझने के लिए तैयार नहीं था। कैप्टन ने कहा कि पंजाब में मजबूत और राष्ट्रवादी सरकार की जरूरत है।
विज्ञापन


पहली बार दो साथी
पंजाब में भाजपा न सिर्फ पहली बार बड़े भाई की भूमिका में है, बल्कि पहली बार दो सहयोगियों के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। इससे पहले भाजपा हमेशा राज्य में अपनी सबसे पुरानी सहयोगी अकाली दल के साथ चुनाव लड़ती आई थी। तीन कृषि कानून पर विवाद के बाद अकाली दल ने भाजपा की अगुवाई वाले राजग से किनारा कर लिया था। अकाली दल इस बार वहां बसपा के साथ चुनाव लड़ रहा है। सीट बंटवारे से पहले ही भाजपा 34 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। 


 

तीनों राजनीतिक दलों के लिए चुनाव बेहद अहम

अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा के शिअद से अलग होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ चुनाव लड़ रही है। त्रिकोणीय गठबंधन में शामिल तीनों राजनीतिक दलों के लिए यह चुनाव विशेष अहम हैं। कैप्टन के साथ ही भाजपा के लिए भी पंजाब चुनाव में जीतना राज्य में आगे का राजनीतिक भविष्य तय करेगा। यही वजह है कि भाजपा सहित अन्य गठबंधन के दल पंजाब चुनाव को लेकर बेहद गंभीर हैं। 

विज्ञापन





पंजाब में हमेशा से ही चुनाव में सिख धुरी रहे हैं, इसलिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर अन्य सहयोगियों ने सिखों को लेकर विशेष रणनीति बनाई है। जिसमें तय किया गया है कि 117 विधानसभा सीटों में से अधिकतर सीटों पर सिख चेहरों को ही उतारा जाए। भाजपा के कुछ नेताओं ने बताया कि तीनों दलों ने तय किया है कि भाजपा लगभग 35 सीटों पर सिख चेहरों को उतारेगी। इनमें से अधिकांश चेहरे किसान और अन्य पिछड़ा वर्ग के शामिल किए जाएंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कैप्टन और ढींडसा को भी अधिक से अधिक उम्मीदवार इसी फार्मूले पर उतारने की सलाह दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें