फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा 2019: जीत के लिए बीजेपी का नया प्लान, अब रैली में सुनाई देंगे ये खास नारे

Sat, 05 Jan 2019 11:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने अब लोकसभा चुनाव में नैया पार लगाने के लिए सिर्फ ब्रांड मोदी का सहारा लेने का मन बना लिया है। पार्टी द्वारा गुरदासपुर में आयोजित रैली में यह साफ संकेत दे दिए गए। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार के बाद भाजपा ने नए सिरे से मंथन किया। पार्टी को मिले फीडबैक के मुताबिक भाजपा पर लोगों का भरोसा बेशक कम हुआ है। लेकिन उसके स्टार कैंपेनर नरेंद्र मोदी का जादू अभी भी कायम है। 

विज्ञापन


इसीलिए पार्टी ने ब्रांड मोदी पर ही पूरी तरह फोकस करने का मन बना लिया है। गुरदासपुर रैली से पहले मंडल स्तर पर पंजाब भर में हुई बैठकों में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए थे कि रैली के दौरान वे सिर्फ मोदी-मोदी का ही नारा लगाएंगे। इसके अलावा कोई और नारा नहीं लगाया जाएगा। मोदी-मोदी के ही नारे सारी रैली के दौरान गूंजते रहे। 

इतना ही नहीं, मंच संचालन कर रहे भाजपा के प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने भी बार-बार एक खास नारा दोहराया। जो कि पहली बार भाजपा की किसी रैली में सुनाई पड़ा। उसका केंद्र भी मोदी ही थे। बार-बार दोहराया गया कि देश की शान-मोदी, देश का मान-मोदी, देश का सम्मान मोदी। 
विज्ञापन


पार्टी के लिए राहत की बात यह थी कि जिस रणनीति पर वह आगे बढ़ रही थी, वह कामयाब होती भी नजर आई। रैली के दौरान मोदी का जादू साफ नजर आया। लोग साढ़े दस बजे से पहुंचने शुरू हो गए थे, जो मोदी के इंतजार में तीन बजे तक बैठे रहे। लोगों ने मोदी को बहुत ध्यान से सुना और उन्हें पूरा रिस्पॉन्स दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें