फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में स्वाइन फ्लू पसार रहा पांव, 10 संभावित केस आए सामने, हिसार में 8 की हो चुकी मौत

Sat, 05 Jan 2019 10:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
swine flu
विज्ञापन

हरियाणा में दिनों दिन स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार तक अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजों के दस और सैंपल जांच के लिए नागरिक अस्पताल में भेजे गए हैं। इसके अलावा गुरुवार को निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे फतेहाबाद के टोहाना निवासी महिला की मौत के मामले में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


जनवरी के स्वाइन फ्लू संभावित मरीजों की दिल्ली लैब भेज गई रिपोर्ट में से 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन मरीजों में से पांच मरीज हिसार के हैं और अन्य बाकी आसपास के जिलों के हैं, जो हिसार के अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। अब तक हिसार जिले में आठ स्वाइन फ्लू पीड़ितों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 64 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।  

विभाग की टीम ने किया नागरिक अस्पताल का दौरा, डिप्टी सीएमओ चंडीगढ़ तलब
लगातार स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में दौरा किया। विभाग की टीम ने अस्पताल में फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद नागरिक अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में वहां पर फैले कूड़े के ढेर को उठवाया। टीम ने स्वाइन फ्लू के मामलों पर रिपोर्ट मांग ली है। इसके अलावा डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल को चंडीगढ़ तलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें