फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवारों की सूची पर बोले सांपला, जानें कब होगी जारी?

Wed, 04 Jan 2017 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा की विजय रथ यात्रा बुधवार को लुधियाना पहुंची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के नेतृत्व में इस यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर सांपला ने दावा किया कि पिछले दस साल में पंजाब का जबरदस्त विकास हुआ है। इस बार अकाली भाजपा गठबंधन विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगा। इस मौके पर सांपला ने कहा कि प्रदेश कमेटी ने संभावित उम्मीदवारों की सूची आलाकमान को भेज दी है, कभी भी उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है। 
विज्ञापन


विजय रथ यात्रा दोपहर को जालंधर बाईपास चौक पहुंची। वहां सांपला और उनकी टीम ने डा. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जगरांव पुल स्थित दुर्गा माता मंदिर में भाजपा सांसद मनोज तिवारी पहुंचे और सांपला के साथ माथा टेका। सांपला ने टिकटों को लेकर किसी प्रकार की गुटबाजी से इंकार किया और पोस्टर वार को वर्करों का उत्साह बताया।

उन्होंने किसी प्रकार सीट शेयरिंग से इंकार किया और पुरानी सीटों पर चुनाव लडने की बात कही। सांपला ने कहा कि पार्टी वर्कर सभी 117 सीटों पर सक्रिय रह कर गठबंधन की जीत सुनिश्चित करेंगे। सांपला ने अपने संबोधन में कांग्रेस और आप पर निशाना साधा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें