फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा की जुबान फिसली, प्रत्याशी की किरकिरी

Fri, 10 Oct 2014 10:09 AM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए बुलाईं स्टार प्रचारक हेमा मालिनी की जुबान ऐसी फिसली कि भाजपा प्रत्याशी की किरकिरी हो गई। दरअसल हुआ यूं कि हेमामालिनी करनाल में भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के पक्ष में वोट मांगने आई थीं।
विज्ञापन


जनसभा में संबोधन के दौरान दो-दो बार उनकी जुबान फिसल गई। सबसे पहले उन्होंने कहा कि वो मोहन लाल खटारे के प्रचार के लिए करनाल आई हैं।

उसके बाद उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में वैभवशाली, शक्तिशाली और स्वच्छ सरकार चाहिए तो मोहन लाल खटारे को भारी मतों से जिताना होगा और हरियाणा में भाजपा की सरकार लानी होगी। वो खट्टर को खटारे ही बता रही थीं। उसके बाद साथ में खड़े एक कार्यकर्ता ने उन्हें भाजपा प्रत्याशी का सही नाम बताया। इससे भाजपा प्रत्याशी की खूब किरकिरी हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

हवाई पट्टी पर ऑडी में बैठने से इंकार

नेवल हवाई पट्टी पर हेमा मालिनी का हवाई जहाज उतरने के बाद आयोजकों ने उन्हें रिसीव किया और काछवा तक जाने के लिए सामने खड़ी ऑडी कार में बैठने का आग्रह किया।

कार का साइज देखकर वे भड़क गईं और बड़ी कार लाने की बाबत कहा। उनके हावभाव देखकर आयोजकों के हाथ पैर फूल गए। बाद में आननफानन में पास ही खड़ी मेयर रेनू बाला गुप्ता की फॉरच्यूनर गाड़ी उनके सामने लाकर खड़ी की तब जाकर हेमा मालिनी उसमें ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठ गईं। गाड़ी चलने के बाद आयोजकों ने राहत की सांस ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें