फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस काम से बीजेपी ने हरियाणा में जीती पूरी 10 सीटें, अन्य दलों की हार की वजह आई सामने

Sun, 26 May 2019 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा मे लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के संगठनात्मक कार्यप्रणाली का यदि किसी को लाभ मिलता दिखा तो वह सियासी दल रहा भारतीय जनता पार्टी। भाजपा को छोड़कर अन्य सभी दलों की संगठनात्मक कमजोरी ही उनकी नैय्या डुबो गई।

विज्ञापन


चुनाव में हरियाणा में भाजपा के संगठन को छोड़कर अन्य दलों के संगठन की कार्यप्रणाली न तो प्रभावशाली दिखाई दी और न ही ज्यादा सक्रिय। जिस वजह से न तो दलो का मैनेजमेंट ठीक से हो पाई और न ही दलों का प्रचार तंत्र अपेक्षाकृत प्रभावशाली रही। नतीजतन हरियाणा के अधिकतर सियासी दलों को हार झेलनी पड़ी।

भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव को लड़ने के लिए हरियाणा में पूरी तरह से संगठनात्मक रूप से भी रणनीति तैयार की थी। पहली बार भाजपा की बूथ मैनेजमेंट से लेकर पन्ना प्रमुख मैनेजमेंट भी देखने को मिली। एक पन्ना प्रमुख को अपने-अपने इलाके की 60 मतदाताओं की जिम्मेदारी दी गई थी। पन्ना प्रमुख को ये सुनिश्चित करना था कि उनके पन्ने में शामिल 60 मतदाता हरियाणा में 12 मई को मतदान जरूर करें।
विज्ञापन


पन्ना प्रमुख को इन मतदाताओं को पीएम और सीएम की नीतियां व विकास कार्यों का हवाला देते हुए उन्हें भाजपा से जोड़े रखना था। इसके अलावा भाजपा के 16 से अधिक इकाइयां ऐसी थी जो विधानसभा से लेकर लोकसभा हलकों तक पूरी सुनियोजित ढंग से इस चुनावी प्रबंधन में लगी हुई थी। संगठन की इसी मैनेजमेंट का नतीजा 23 मई को सामने आ गया। जिसमें भाजपा सभी दस सीटें जीत गईं।

विज्ञापन

उधर, कांग्रेस का संगठन प्रदेश स्तर पर तो है लेकिन जिला और ब्लाक स्तर पर संगठन नाम की कोई चीज ही नहीं है। पिछले पांच साल से अधिक समय गुजर गया, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष न तो ब्लाक स्तर पर कार्यकारिणी गठित कर पाए और न ही जिला स्तर पर।

यही वजह रही कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव को संगठन के लिहाज से पूरी मैनेजमेंट के साथ नहीं लड़ पाई। टिकट घोषित होने के बाद सभी प्रत्याशी भी अपनी-अपनी सीटों तक सीमित रहे गए और इन प्रत्याशियों को ग्राउंड पर अपनी टीमों से काम लेना पड़ा। कांग्रेस के संगठन का सहयोग उन्हे अपेक्षाकृत कुछ खास नहीं मिल पाया।

जजपा आखिरी दौर इकाइयां ही बनती रह गई
इनेलो से अलग होने के बाद जननायक जनता पार्टी (जजपा) लोकसभा चुनाव में पहली बार उतरी। संगठन भी गठित किया लेकिन इसका विस्तार करते-करते बहुत देर हो गई। चुनाव शोर हो गया और आखिरी समय तक जजपा संगठन की विभिन्न इकाइयां ही गठित करने में लगी रही, जिस वजह से इन इकाइयों को ग्राउंड पर ज्यादा काम करने का पर्याप्त समय ही नहीं मिल पाया।

दूसरी ओर, विघटन के बाद इनेलो का संगठन भी ध्वस्त हो गया। कई पदाधिकारी इनेलो का दामन छोड़कर जजपा में चले गए। जिससे इनेलो को चुनाव के दौरान बड़ा नुकसान झेलना पड़ा।

इनके अलावा आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को भी मजबूत और प्रभावशाली संगठन की कमी झेलनी पड़ी। ब्लाक व जिला स्तर पर इन पार्टियों ने नाममात्र के संगठन और वर्करों से ही काम चलाया, जिसके चलते इनके सभी प्रत्याशी चुनाव हार गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें