फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के इस नाटक पर डीसी की लगाम

Sat, 22 Mar 2014 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी के चुनाव अधिकारी और उपायुक्त मोहम्मद शाईन ने शनिवार को भाजपा के चंडीगढ़ अध्यक्ष संजय टंडन को एडवाइजरी जारी कर उन्हें चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न करने के निर्देश दिए। यह निर्देश चंडीगढ़ टैरीटोरियल कांग्रेस कमेटी (सीटीसीसी) की ओर से शिकायत दिए जाने के बाद दिए गए है।
विज्ञापन


सीटीसीसी के अध्यक्ष बीबी बहल ने शुक्रवार को चुनाव अधिकारी को शिकायत दी थी कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों और कालोनियों में कलयुगी मामा-भांजा पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किए जाने की योजना है। साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता इस संबंध में पोस्टर और पंफलेट भी बांटेंगे।

चुनाव अधिकारी ने अपनी एडवाइजरी में स्पष्ट किया है कि चुनाव आचार संहिता में यह स्पष्ट है कि किसी भी दूसरे राजनीतिक दल के उम्मीदवार की आलोचना सिर्फ उनकी नीतियों या प्रोग्राम तक ही सीमित होनी चाहिए। राजनीतिक दलों की किसी उम्मीदवार की निजी जिंदगी की आलोचना करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि भाजपा और बसपा की ओर से रेल घूस कांस में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल के खिलाफ चुनाव प्रचार की तैयारी की जा रही है।

बसपा ने पोस्टर भी छपवा लिए हैं, जिसमें मामा-भांजा पर टिप्पणी की गई है। भाजपा भी बंसल को घेरने की तैयारी कर रही है और इसके लिए भाजपा ने नुक्कड़ नाटक आयोजित करने की तैयारी की है।

उपायुक्त मोहम्मद शाईन का कहना है कि चुनाव विभाग इस पर पूरी नजर रखेगा और जो भी आचार संहिता का उल्लंघन करेगा और नोटिस भेजा जाएगा।

भाजपा का तर्क
कांग्रेस ने चुनाव अधिकारी से लिखित में शिकायत तो कर दी। लेकिन, भाजपा नेताओं का कहना है कि इस शिकायत से यह साफ है कि कांग्रेस यह मान रही है कि पवन कुमार बंसल ही मामा हैं और यह नाटक उन पर ही केंद्रित है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें