पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए राज्य इकाई के 33 जिलों में प्रभारियों के नामों की घोषणा की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने जिलों में पार्टी के कार्यों को गतिशील बनाने में अपनी भूमिका बखूबी निभाएंगे।
घोषित किए गए जिला प्रभारियों के नाम इस प्रकार हैं- अमृतसर रूरल - रीना जेतली, अमृतसर अर्बन - जीवन गुप्ता इंचार्ज और अरुण शर्मा सहायक इंचार्ज, बरनाला - विजय सिंगला, बटाला - नरेश शर्मा, ब ठिंडा रूरल - राकेश ढींगरा बठिंडा अर्बन - विनोद गुप्ता, फरीदकोट - सुखपाल सिंह सरां, फतेहगढ़ साहिब - राजीव कतना, फाजिल्का - डीपी चंदन, फिरोजपुर - दयाल सिंह सोढी
गुरदासपुर - अनिल रामपाल, होशियारपुर - विनोद शर्मा, जगराओं - अनिल सच्चर, जालंधर नार्थ - राकेश गिल, जालंधर साउथ - पुरषोत्तम पासी, जालंधर अर्बन - सुभाष शर्मा इंचार्ज व जवाहर खुराना सहायक इंचार्ज, कपूरथला - मोहन लाल सेठी, खन्ना- रजनीश धीमान, लुधियाना - मलविंदर सिंह कंग इंचार्ज और विपिन महाजन सहायक इंचार्ज, मानसा - सुखवंत सिंह धनौला
मोगा - प्रवीण बंसल, मोहाली - अरविंद मित्तल, मुक्तसर - सुनिता गर्ग, मुकेरियां - नरिंदर परमार, नवांशहर - उमेश शेखर, पठानकोट - राकेश राठौर, पटियाला नार्थ - सुखविंदर सिंह गोल्डी, पटियाला साउथ - सुखविंदर कौर नौलखा, पटियाला अर्बन - आरपी मित्तल, रोपड़ - सुशील पिंकी, संगरूर 1 - अर्चना दत्त, संगरूर 2 - गुरमीत सिंह, तरन तारन - राहुल माहेश्वरी।