फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिकाना हक के फैसले में भाजपा की अहम भूमिका : संजय टंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- कांग्रेस 80 प्रतिशत मालिकाना हक नहीं मिलने का भ्रम फैला रही, एमसी चुनाव में जनता देगी जवाब
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की पुनर्वास कॉलोनियों के पात्र निवासियों को मालिकाना हक (फ्रीहोल्ड राइट्स) देने के फैसले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। भाजपा की एमसी चुनाव समिति के प्रमुख सदस्यों में शामिल संजय टंडन ने कहा कि पात्र निवासियों को मालिकाना हक दिलाने और जनहितैषी फैसले को साकार करने में भाजपा की अहम भूमिका रही है। कांग्रेस लोगों में यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है कि 80 प्रतिशत मालिकाना हक नहीं मिलेगा। जनता नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब देगी।
विज्ञापन


संजय टंडन ने कहा कि पुनर्वास कॉलोनियों के पात्र निवासियों को मालिकाना हक देने का फैसला हजारों परिवारों की वर्षों पुरानी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समाज के हर वर्ग के कल्याण, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें