फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट हिंसा से सरकार चितिंत, डैमेज कंट्रोल को बुलाई मीटिंग

Sun, 28 Feb 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आंदोलन और उपद्रव के बाद भाजपा में बढ़ रही गुटबाजी ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। अब पार्टी डैमेज कंट्रोल के मूड में है। जाट आरक्षण के पक्ष और विपक्ष में मंत्रियों और भाजपा विधायकों के बयानों ने भी आलाकमान को भी चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन


इसके लिए विधायक और मंत्रियों को एकजुटता का संदेश देने के लिए दिल्ली में सोमवार को मीटिंग बुलाई गई है। प्रदेश के सभी भाजपा विधायक और भाजपा समर्थित विधायकों की मैराथन बैठक की अध्यक्षता सीएम मनोहर लाल खट्टर करेंगे।

हरियाणा भवन में होने वाली बैठक में पिछले दिनों प्रदेश में चले जाट आरक्षण आंदोलन और उपद्रव के बाद उत्पन्न हुई अव्यवस्थाओं पर चर्चा होगी। इसमें बजट पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया ने बताया है कि बैठक दोपहर एक बजे होगी। सूत्रों की मानें तो सीएम विधायकों को एकजुटता और बयानबाजी से बचने का कड़ा संदेश भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें