फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP से निकाली गई महिला नेता ने पत्र लिखकर रखा पक्ष

Sat, 02 Apr 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला बीजेपी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सीमा भारद्वाज को पार्टी की सक्रिय सदस्यता से निलंबित करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। एक ओर सीमा भारद्वाज का कहना है कि पार्टी नेताओं ने नई कार्यकारिणी के गठन में उनको कोई उच्च पद मिलने की आशंका के कारण सक्रिय सदस्यता और प्राथमिक सदस्यता से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं भाजपा के नेताओं का कहना है कि सीमा भारद्वाज को अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से बाहर किया गया है। इस मामले को लेकर सीमा भारद्वाज ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पत्र भी लिख दिया है। सीमा भारद्वाज ने कहा कि अब पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है।

पार्टी में उनकी साख अच्छी बन चुकी है और इसी साख की वजह से पार्टी के कुछ नेता आशंकित हैं कि उनको कोई बड़ा पद न दे दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार के आरोप उनके ऊपर लगाए जा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं। उन्होंने न तो अनुशासनहीनता की है न ही दुर्व्यवहार जैसी कोई बात की है।
विज्ञापन


सीमा भारद्वाज ने कहा कि उनका निष्कासन पार्टी का एकतरफा फैसला है। यदि ऐसी कोई बात थी तो पार्टी को उनका पक्ष भी सुनना चाहिए था। सीमा भारद्वाज ने कहा कि इस मामले में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक पूर्व पदाधिकारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। जिसका विरोध करने पर उनको निकाला गया। 

इस संबंध में भाजपा के मीडिया प्रभारी विकास पाल की तरफ से जारी किए एक बयान के मुताबिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के आदेशानुसार भाजपा नेत्री सीमा भारद्वाज को पार्टी की प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता से निलंबित किया गया है।

ये कदम उनके पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के चलते उठाया गया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने को कहा है अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें