फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी मंथनः जाटलैंड में लिखी जाएगी विधानसभा जीत की स्क्रिप्ट, जेपी नड्डा आज देंगे जीत का गुरुमंत्र

Sat, 27 Jul 2019 01:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जेपी नड्डा(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ होने के बाद भाजपा ने विधानसभा में जीत का फार्मूला तैयार किया है। भाजपा के इस चक्रव्यूह को अभेद्य बनाने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा जाटलैंड रोहतक में भाजपा को जीत का गुरु मंत्र देंगे।

विज्ञापन


शनिवार को नड्डा दो दिनों के लिए हरियाणा प्रवास पर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रहे हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक में नड्डा का शाही स्वागत होगा। नड्डा के शाही स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रोहतक में 27 व 28 जुलाई को भाजपा के मिशन-75 प्लस पर मंथन होगा। जेपी नड्डा के प्रवास को सफल बनाने के लिए 13 बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनकी जिम्मेदारी भी अलग-अलग नेताओं को सौंपी गई है। इस दौरान जेपी नड्डा पर्यावरण को बचाने का संदेश देते हुए पौधरोपण भी करेंगे।

विज्ञापन

शाह ने बनाया था हुड्डा पिता-पुत्र का किला ढहाने का चक्रव्यूह

लोकसभा चुनाव से पहले अगस्त 2017 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी तीन दिन के प्रवास पर रोहतक आए थे। अमित शाह ने रोहतक में ही हुड्डा पिता-पुत्र के अलावा विपक्ष का सूपड़ा साफ करने का गणित भाजपा को समझाया था। अमित शाह की प्लानिंग का असर यह रहा कि लोकसभा चुनाव में हुड्डा पिता-पुत्र का किला ढह गया ।

मनो अगेन के लिए दो दिन तक चलेगी मैराथन बैठकें
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की आहट अब चारों तरफ सुनाई देने लगी है। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा ने भी दोबारा सत्ता पर काबिज होने के लिए मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार से हरियाणा दौरे पर हैं।
विज्ञापन

जेपी नड्डा का 27 जुलाई का कार्यक्रम

पहले ही दिन यानि की 27 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की बैठकों का दौर शुरू होगा। जेपी नड्डा 12 से 2 बजे तक शक्ति केंद्रों के लगभग 10 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उसके बाद 4 से 5 बजे तक जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, निगम चेयरमैन को जीत का मंत्र देंगे।

5.30 से 6.30 बजे तक जेपी नड्डा द्वारा विधायकों और सांसदों की बैठक ली जायेगी। इसके बाद 7 से 8.30 बजे तक कोर ग्रुप की बैठक होगी। जिसमें 75 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मंथन होगा।

दिल्ली बॉर्डर से शुरु होगा भव्य स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का दिल्ली बॉर्डर से भव्य स्वागत शुरू हो जाएगा। दिल्ली बॉर्डर पर प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला अभिनंदन की अगुवानी करेंगे। स्वागत के दौरान हरियाणा सरकार के मंत्री से लेकर कई विधायक भी मौजूद रहेंगे। झज्जर से लेकर रोहतक में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने पर जगह-जगह भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का शाही अभिनंदन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें