फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार सरकारी बैठक में पहुंचे सांसद सनी देओल, लग चुके हैं गुमशुदगी के पोस्टर

Mon, 27 Jan 2020 07:17 PM IST
ajay kumar मनन सैनी, गुरदासपुर ( पंजाब)
विज्ञापन
गुरदासपुर पहुंचे सनी देओल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट में गुमशुदगी के पोस्टर लगने के बाद अभिनेता से नेता बने सांसद सनी देओल सोमवार को गुरदासपुर पहुंचे। स्टारडम के भरोसे जीतने वाले सांसद के लिए लोगों के साथ जुड़ने में और कोई नहीं बल्कि उन्हीं का स्टारडम आडे़ आ रहा है। जिसके चलते सांसद के आगमन की सूचना किसी को नहीं दी गई। 

विज्ञापन


मीडिया को भी जानकारी नहीं दी गई। सनी देओल पंचायत भवन में जिला विकास तालमेल तथा निगरान कमेटी में शिरकत करने आए थे, जिसके वह को चेयरमैन भी हैं। मीटिंग की अध्यक्षता चेयरमैन केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने की। इसमें गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्ज्वल, एसएसपी स्वर्णदीप सिंह सहित अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे। बता दें कि सांसद सनी दिओल की यह पहली अधिकारिक बैठक थी।

सनी देओल की अधिकारियों के साथ यह प्रथम बैठक थी। सुबह 10:30 से लेकर करीब 2:00 बजे तक चली इस बैठक में सांसद सनी देओल ने हलका गुरदासपुर में चल रहे विकास कार्यों संबंधी विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बातचीत की और विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस संबंधी सनी देओल ने अधिकारियों को कहा कि यह उनकी पहली बैठक है और वह चाहते हैं कि जो भलाई स्कीमें लागू की गई हैं उनका जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाना है। 
विज्ञापन


सांसद सनी देओल को पीड़ित महिलाओं ने दिया मांग पत्र
अधिकारियों के साथ बैठक खत्म करने के बाद जब सांसद सनी देओल पंचायत भवन से बाहर निकल रहे थे तो इस दौरान एनआरआई दूल्हों से पीड़ित महिलाओं ने सांसद सनी देओल को मांगपत्र देकर समस्याएं सुनानी शुरू की ही थीं कि सनी देओल ने केवल मांग पत्र लिया और वहां से चल दिए। पीड़ित महिलाएं अपना दुखड़ा सुनाती रहीं लेकिन सनी देओल गाड़ी में बैठे और पंचायत भवन से बाहर चले गए। सनी देओल का यह रवैया महिलाओं को अच्छा नहीं लगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें