सपना चौधरी के कांग्रेस की स्टार प्रचारक बनने की अटकलों के बीच भाजपाई बयान पर बयान दे रहे हैं। सांसद के बाद अब मंत्री सिंगर डांसर के बारे में कुछ कह रहे हैं। हरियाणा प्रदेश के कृषि, विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ कहते हैं कि सपना चौधरी अभी कांग्रेस पार्टी के सपनों में है।
कैथल में संत कबीरदास जयंती समारोह में पहुंचे कृषि मंत्री मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सपना चौधरी कांग्रेस के स्टार प्रचारक होगी, इससे बीजेपी को कितना फर्क पड़ता है इस पर बोलते हुए ओपी धनखड़ ने कहा कि अभी तो सपना जी कांग्रेस के सपने में ही हैं, सपने जब साकार होंगे तब आगे बढ़ेंगे।
कृषि मंत्री ने कहा कि संत कबीर ने समाज सुधार का बीड़ा उठाया और भारत के पुनर्जागरण व धार्मिक सुधारों का बिगुल बजाकर भारतीय समाज से अंध विश्वास, जात-पात, बाल विवाह, नशा खोरी व छूआछूत जैसी सामाजिक बुराईयों को खत्म करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका लक्ष्य एक वर्ग रहित व वर्ग विहीन समाज की रचना करना था।
नरेंद्र मोदी की तुलना औरंगजेब से करने वाले बयान पर बोले...
minister OP Dhankar
- फोटो : file photo
रणदीप सुरजेवाला द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना औरंगजेब से करने वाले बयान पर बोलते हुए कृषि मंत्री ने कहा सैन्य कार्य में देश के प्रधानमंत्री को सरेआम निंदित करने का प्रयास करना लगता है कांग्रेस अपनी मर्यादा भूल गई है, उन्होंने धैर्य खो दिया है। जिस जिस राज में जो लड़ाई सेना लड़ी चाहे वो इंदिरा राज में हो या फिर अटल बिहारी के राज में सबका श्रेय उन्हीं को मिला है, लेकिन मोदी जी के राज में जो लड़ाई लड़ी गई उसका श्रेय देने में कांग्रेस पेट में दर्द क्यों हो रहा है।
उन्होंने ये कहा की किसान की आने वाली फसल को 50 प्रतिशत मुनाफे के साथ खरीदा जाएगा और जिस तरह दाल, गेहूं व बाजरे का समर्थन मूल्य तय किया गया है, उसी प्रकार मक्के की फसल के समर्थन मूल्य तय करने प्रयास भी चल रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा की किसान की खेती के लगातार सिंचाई के प्रयास किये जाते रहे हैं लेकिन बारिश पर सब कुछ निर्भर होता है। आशा करते हैं अबकी बार बारिश अच्छी हो और किसान को फायदा हो।