अयोध्या मामले में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक विवादित ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जब रामभक्त और ताकतवर बन जाएंगे, तो उस दिन अयोध्या में राम मंदिर बन जाएगा। मंत्री विज ये ट्वीट 6 दिसंबर को किया है, इसी दिन बाबरी मस्जिद का अयोध्या में विध्वंस किया गया था।
जब बाबर ताकतवर था उसने राम मंदिर तोड़ कर वहां मस्जिद बनवा दी । उसने किसी कानून के तहत थोड़ा यह काम किया था । जिस दिन रामभक्त ताकतवर बने उन्होंने मस्जिद तोड़ दी । आदा काम कर दिया जिस दिन और शक्तिशाली बनेंगे वहां मन्दिर बना कर हिसाब पूरा करदेंगे ।