अकसर नेता और मंत्री लोग कुछ ऐसी बात कह देते हैं कि सुनकर कुछ सूझता ही नहीं। बीजेपी के एक दिग्गज मंत्री ने ऐसा ही अजीब सा बयान दे डाला है। हम बात कर रहे हैं अक्सर किसी न किसी विवाद से जुड़े रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज की, जो एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं।
इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली की कांग्रेस पार्टी का नाम सपना पार्टी होना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी असल में सौदागर पार्टी है। पार्टी का काम ही है सौदा करना है। मंत्री विज कुछ भी बोलते रहते हैं उनको सबसे पहले अपनी पार्टी के बारे में सोचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सपने देखना को अच्छा देश के लिए और प्रदेश के लिए, नौजवानों की तरक्की के लिए अच्छा है, लेकिन इन्होंने हर चीज का सौदा कर दिया। प्रदेश की नौकरियां बेच दीं, लोगों का पैसा बैंक से लुटवाकर देश से बाहर भगा दिया। ट्वीटर पर मंत्री अनिल के फॉलोवर्स ने उनके कमेंट के पास कई कमेंट किए उसमें दो ने तो मंत्री जी को नसीहत ही दे डाली। फलोअर अरुण ने कमेंट किया कि ‘आपकी पार्टी का नाम जुमला पार्टी’।
कुछ ऐसे कमेंट आए
अनिल विज
- फोटो : SELF
रनजीत सिंह ने कमेंट किया कि ‘बीजेपी का नाम बसंती पार्टी होना चाहिए’। फलोअर अनीता ने तो मंत्री विज को ‘बड़ बक ताऊजी’ की नई उपाधी से नवाजा है। उन्होंने अपने कमेंट में कहा कि है ‘ताऊजी आप फिर आ गए दो चार दिन बाद एक अस्पताल का फीता काट के कीत छुप गया था ताऊजी के धरा स इन बातों में आप सपना का गाना देखो तेरी आंखों का काजल देखो फिर सारी दुनिया प्यारी लगेगी और कांग्रेस ते तो आपने प्यार ए हो जग्या बड़ बक ताऊजी, जब बोलेगा आग ए फेंकेगा’।
परीक्षा की तैयारी कर रहे अवनीश ने बीजेपी को बकवास पार्टी का एक और नया नाम दिया है। फॉलोअर संजय ने लिखा कि एक नाम है, भारतीय जुमला पार्टी। काम करो, नामकरण करने के लिए नहीं चुना है लोगों ने आपको। मलेरिया और डेंगू के संभावी क्षेत्र कहां-कहां है इसका आपको कुछ पता है। स्वास्थ्य विभाग का स्वास्थ्य खुद कितना खराब है, ये तो आपको भी पता है न सर। नामकरण नहीं कामकरण। भारतीय जनता पार्टी असल में सौदागर पार्टी नाम होना चाहिए है। पार्टी का काम ही है सौदा करना है।
मंत्री विज कुछ भी बोलते रहते हैं उनको सबसे पहले अपनी पार्टी के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपने देखना को अच्छा देश के लिए और प्रदेश के लिए, नौजवानों की तरक्की के लिए अच्छा है, लेकिन इन्होंने हर चीज का सौदा कर दिया। प्रदेश की नौकरियां बेच दी, लोगों का पैसा बैंक से लुटवाकर देश से बाहर भगा दिया।
- अशोक तंवर, प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस।