आतंकी सैफ्ल्ला का शव लेने से इंकार करने वाले पिता सरताज को लेकर दिग्गज भाजपाई मंत्री ने ट्वीट किया। इसके जरिये उन्होंने बड़ा बयान दिया है। अकसर सुर्खियों ने रहने वाले हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने यह ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा कि मैं सरताज को सेल्यूट करता हूं। देशद्रोही बेटे का शव लेने से इंकार करके उन्होंने सच्चा देशभक्त होने का प्रमाण दिया। उन्होंने दिखा दिया कि चाहे कुछ भी हो जाए, हम भारत देश के नागरिक हैं और देशद्रोहियों को माफ नहीं करेंगे, चाहे वे अपने ही क्यों न हों।
I salute Sartaj father of terrorist Saifulla for refusing to accept body of traitor son.
— ANIL VIJ Minister (@anilvijminister) March 9, 2017