भाजपा की राज्य सरकार में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राहुल गांधी तो वीर सावरकर के बाल के बराबर भी नहीं है। राहुल का गांधी सरनेम भी चुराया हुआ है, क्योंकि इनके दादा का नाम फिरोज जहांगीर घेंडी था। इस परिवार को सावरकर का नाम लेने की भी इजाजत नहीं है, फिर ये अपने नाम के साथ सावरकर कैसे जोड़ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वीर सावरकर के नाम को ऐसी भाषा में इस्तेमाल करने वालों को हिंदुस्तान में रहने का अधिकार नहीं है। शिवसेना ने भी साफ कर दिया है कि सावरकर के नाम पर राजनीति नहीं करने देंगे। विज ने प्रियंका गांधी पर भी पलटवार किया और कहा कि प्रियंका ने उलटा चश्मा पहना हुआ है, इसलिए उन्हें सब कुछ उलटा ही दिखाई देता है।
पीएम नरेंद्र मोदी हैं तो अनुच्छेद 370 का हटना मुमकिन हैं, मोदी हैं तो पाकिस्तान में घुसकर मारना मुमकिन है। मोदी हैं तो तीन तलाक बिल का पास होना मुमकिन है। मोदी हैं तो नागरिकता संशोधन बिल का पास होना मुमकिन है। मोदी और अमित शाह ने देश को मजबूत किया है। देश को जोड़ने का काम केवल भारतीय जनता पार्टी करती है।
राहुल, सोनिया और कांग्रेस करवाना चाहते हैं देश मे दंगे
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस हर अच्छे काम का विरोध करती है और पकिस्तान के प्रधानमंत्री के इशारे पर चल रही है। राहुल गांधी हों, सोनिया गांधी या कांग्रेस के अन्य नेता, ये देश में दंगे भड़काना चाहते हैं। उनके बयानों की मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री पकिस्तान में है और उसके डायरेक्टर इमरान खान हैं।
विज ने कहा कि आजकल कांग्रेस अपने नेताओं को पेट्रोल की बोतल देती है, ताकि जहां हरियाली देखें वहां वे आग लगा दें। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस तरह का विरोध करना ठीक नहीं लगता, भले ही उन्हें कांग्रेस हाईकमान के आदेश ही क्यों ना हों।
विज ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हमेशा देश हित का व्यू लेते हैं। अब उनका यह कहना कि ये बिल असांविधानिक है और इसलिए इसे पंजाब में लागू नहीं करेंगे, उन्हें ऐसा कहना शोभा नहीं देता। क्योंकि पंजाब में हजारों सिख पाकिस्तान और अफगानिस्तान से शरणार्थी बनकर आए हुए हैं।