फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: टीकरी बॉर्डर सामूहिक दुष्कर्म मामले के विरोध में सड़कों पर उतरेगी भाजपा

Tue, 11 May 2021 10:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा महिला मोर्चा ने आंदोलन की घोषणा करते हुए घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी गई। मोर्चा की पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मोना जायसवाल ने कहा कि इस घटना के बाद आंदोलन में शामिल महिलाएं भी असुरक्षित हो गई हैं।
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक चित्र) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के टीकरी बॉर्डर पर पश्चिम बंगाल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा सड़कों पर उतरेगी। भाजपा महिला मोर्चा ने आंदोलन की घोषणा करते हुए घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी गई। मोर्चा की पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मोना जायसवाल ने कहा कि इस घटना के बाद आंदोलन में शामिल महिलाएं भी असुरक्षित हो गई हैं।

विज्ञापन


जायसवाल ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों और भाजपा द्वारा कई बार किसान आंदोलन से जुड़े संगठनों के नेताओं को आंदोलन में अराजकता फैलाने वाले तत्वों के शामिल होने के बारे में जागरूक किया गया लेकिन किसान नेताओं ने इस मामले में हमेशा लापरवाही बरती और इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस घटना ने आंदोलन में शामिल महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है और वे भी अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। 

हालांकि किसान संयुक्त मोर्चा के नेता इस मामले से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि यह सब उनके आंदोलन स्थल पर कथित किसान नेताओं द्वारा किया गया है, जिससे वे इनकार नहीं कर सकते। इसके लिए पीड़िता को इंसाफ दिलवाने की उनकी भी पूरी जिम्मेदारी बनती है। महिला मोर्चा पीड़िता को इंसाफ दिलवाने तक चुप नहीं बैठेगा। मोर्चा कार्यकर्ता कोविड नियमों का पालन करते हुए सभी जिलों में अपने-अपने घरों में रोष स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ प्रदर्शन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें