फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः मिशन 75 पार के लिए तैयार भाजपा के 'सारथी', विधानसभा क्षेत्रों में लगी नेताओं की ड्यूटियां

Wed, 03 Jul 2019 10:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा सरकार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा के बाद अब विधानसभा का चुनावी रण फतह करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। मिशन-75 पार हासिल करने के लिए पार्टी ने सभी दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्र-प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र सौंपे हैं। 

विज्ञापन


हर मंडल की तीन-तीन बैठकें लेकर भाजपा नेता स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं के मन की बात जानेंगे। उसके आधार पर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए योजना बनाई जाएगी। जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं के आपसी संयोजन और समन्वय को बेहतर बनाने के साथ-साथ हर विधानसभा में कमल का फूल खिलाना रहेगा। 

मंडल प्रवास योजना के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने बताया कि सभी दिग्गज अलग-अलग विधानसभा में जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक मंडल में तीन बैठकें उन्हें करनी होंगी। पहली बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के प्रमुख, पालक, मंडल के मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं सूचीबद्ध कार्यकर्ता शामिल होंगे। 
विज्ञापन


दूसरी बैठक में मंडल के सभी पन्ना प्रमुख एवं उससे ऊपर के पदाधिकारियों के साथ लगभग 500 कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इनमें हाल ही में पार्टी की सदस्यता लेने वाले पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। तीसरी बैठक में संबंधित मंडल के उन बूथों पर मंथन होगा, जिसमें भाजपा लोकसभा चुनाव में कम अंतर से जीती है या हारी है।

विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रों में लगी इन नेताओं की ड्यूटियां

. मुख्यमंत्री मनोहर लाल, करनाल
. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला कलायत, शाहाबाद व नरवाना,
. केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पटौदी व वल्लभगढ़
. केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पानीपत ग्रामीण, गन्नौर व होडल
. केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, यमुनानगर व लाडवा,
. राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह, डूमरखां लोहारू व नलवा
. राज्यसभा सदस्य जनरल डीपी वत्स, सफीदों और उकलाना
. शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा चरखी दादरी, तोशाम व बेरी,
. वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, जुलाना, ऐलनाबाद व झज्जर में,
. स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, पंचकूला, जगाधरी व पानीपत शहर
. कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, महम, हथीन व पृथला
. लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, बहादुरगढ, नूंह व बडखल
. शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, अंबाला शहर, साढौरा व कैथल,
. परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, असंध, बरोदा व महेंद्रगढ,
. उद्योग मंत्री विपुल गोयल, करनाल, रोहतक व बादशाहपुर
. खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज, पिहोवा, रानिया व नारनौंद
. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कृष्ण बेदी नारायणगढ़, रादौर व टोहाना
. सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सिरसा, फिरोजपुर झिरका व फरीदाबाद
. जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल, बरवाला व नांगल चैधरी
. सांसद धर्मबीर सिंह, सोहना व नारनौल
. सांसद बृजेंद्र सिंह, डबवाली व आदमपुर
. सांसद रमेश कौशिक गोहाना
. सांसद सुनीता दुग्गल, रतिया व राई
. सांसद डॉ. अरविंद शर्मा इसराना, गढ़ी सांपला किलोई व जींद
. सांसद संजय भाटिया, फतेहाबाद, हिसार व हांसी
. सांसद नायब सिंह सैनी कलानौर, मुलाना, कालका व थानेसर
. विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता बावल, कालांवाली व समालखा
. विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, खरखौदा व पूंडरी,
. विधायक डॉ. कमल गुप्ता, पुन्हाना, अटेली व बाढडा
. प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुरेश भट्ट, गुहला, इंद्री, सोनीपत व कोसली
. प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, गुरुग्राम, घरौंडा, रेवाडी व पलवल, फरीदाबाद एनआईटी
. प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, अंबाला कैंट, नीलोखेड़ी, उचाना कलां व बवानी खेड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें