आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने इस मामले में पंजाब के गृह सचिव, डीजीपी और आईजी (क्राइम) को पत्र लिखा है। उनसे हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। आयोग की चेयरपर्सन गुलाटी ने कहा कि पुलिस को हनी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है।
क्योंकि उन्होंने अपने नए गीत मखना में महिलाओं के खिलाफ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया है। पुलिस को इस मामले में 12 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट देने को भी कहा गया है। गुलाटी ने कहा कि जिस गीत में भी महिलाओं के खिलाफ अश्लीलता का प्रयोग किया गया हो, वे पूरे पंजाब में प्रतिबंधित किए जाने चाहिए।